ड्युमिनी और सैमंस बने दक्षिण अफ्रीकी टीम के विशेषज्ञ सलाकार

Updated on 13-09-2021 05:45 PM
जोहान्सबर्ग । दक्षिण अफ्रीका ने पूर्व ऑल राऊंडर जेपी ड्युमिनी और पूर्व बल्लेबाज जस्टिन सैमंस को यूएई और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए विशेषज्ञ सलाकार रखा है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस बार विशेषज्ञ सलाहकारों का एक पैनल बनाया है। इम्पीरियल लायंस क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजी कोच ड्युमिनी जस्टिन सैमंस के साथ सहायक कोच हनोक एनकेवे के इस्तीफे के बाद अस्थायी आधार पर यह भूमिका निभाएंगे। पूर्व में लायंस के साथ काम कर चुके और साल 2021-22 के घरेलू सत्र के लिए नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स टीम को कोचिंग देने वाले सैमंस श्रीलंका के खिलाफ इस श्रृंखला से पहले एक बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में दक्षिण अफ्रीका के सहयोगी स्टाफ में शामिल हुए थे। अब वह यही भूमिका टी-20 विश्व कप में भी जारी रखेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने एक बयान में कहा कि मैं  ड्युमिनी और जस्टिन को हमारे लिए उपलब्ध कराने के लिए इम्पीरियल लायंस और नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जहां वे वर्तमान में संबंधित बल्लेबाजी कोच के रूप में कार्यरत हैं।
जस्टिन ने पहले हमारे मौजूदा श्रीलंका दौरे के पहले भाग के दौरान टीम के साथ काम किया था, इसलिए उन्होंने पहले ही खिलाडिय़ों के साथ एक अच्छा कामकाजी संबंध बना लिया है। जेपी टी-20 क्रिकेट के लिए एकदम फिट हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उनका रिकॉर्ड शानदार है और वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विषयों में विशिष्ट कौशल लाएंगे।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.