12वें दिन वर्ल्डवाइड 19.75 करोड़ कमाए, आज बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठवीं हिंदी फिल्म

Updated on 13-12-2023 04:35 PM

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने रिलीज के 12वें दिन वर्ल्डवाइड 19 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 757 करोड़ 73 लाख रुपए हो चुका है।

फिल्म अगर बुधवार को वर्ल्ड वाइड 16 करोड़ रुपए और कमा लेगी तो यह आमिर खान की ‘PK’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसके साथ ही यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 6वें नंबर पर पहुंच जाएगी।

पूरी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्में

  • दंगल - 1968.03 करोड़
  • जवान- 1148.32 करोड़
  • पठान- 1050.3 करोड़
  • बजरंगी भाईजान- 918.18 करोड़
  • सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
  • पीके- 769.89 करोड़
  • एनिमल- 757.73 करोड़*
  • गदर- 2- 691.08
  • सुल्तान- 614.49
  • संजू- 586.85
  • देशभर में दूसरे मंगलवार को कमाए 13 करोड़
    इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की मानें तो एनिमल ने 12वें दिन देशभर में 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब इसका टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 458.12 करोड़ रुपए हो चुका है। हिंदी वर्जन में मंगलवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 19.86% रही।

    भले ही फिल्म के कलेक्शन में दूसरे रविवार के बाद से गिरावट देखने को मिली है पर अपने दूसरे हफ्ते के वीक डेज में इतनी कमाई करना भी बहुत बड़ी बात है।

  • कनाडा में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी
    वहीं भारत के अलावा फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 12 दिनों में कनाडा में 5.28 मिलियन डॉलर (44 करोड़ रुपए) का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने कनाडा में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है। 'जवान' ने कनाडा में 5.27 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था।

    इस लिस्ट में टॉप पर है ‘पठान’
    अब 'एनिमल' कनाडा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में टॉप पर शाहरुख की 'पठान' है, जिसने 6 मिलियन डॉलर (50 करोड़ रुपए से ज्यादा) का बिजनेस किया था।

  • 12 दिनों में एनिमल ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स
    फिल्म ने बीते 12 दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। डालिए इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर…

    • एनिमल दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।
    • यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी है।
    • सेकेंड फ्राइड पर सबसे ज्यादा कमाई (21.56 करोड़) करने वाली हिंदी फिल्म रुपए की कमाई की।
    • यह फिल्म खुद रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
    • पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी।
    • पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-हॉलिडे रिलीज फिल्म बनी।
    • किसी और फिल्म से क्लैश होकर भी पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म बनी।
    • मेकर्स ने रिलीज किया ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग
      वहीं फिल्म के मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फेमस ‘जमाल कुडू’ सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इसे 20 मिनट में ही 200k व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से यह गाना काफी चर्चा में है। हाल ही में बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि गाने में यह डांस स्टेप उनका ही आइडिया था।

    • 60 करोड़ पार हुआ सैम बहादुर का कलेक्शन
      दूसरी तरफ एनिमल के साथ क्लैश हुई विक्की कौशल स्टारर ‘सैम बहादुर’ ने 12वें दिन इंडिया में 2 करोड़ 40 लाख रुपए कमाए। फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61 करोड़ रुपए हो चुका है। सैम ने भी अपने दूसरे वीकेंड में 17 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई करके अच्छा जम्प लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.