वैलेटाइंस डे पर ओपनिंग डे ज्‍यादा कमा गई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

Updated on 15-02-2024 01:47 PM
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने वैलेंटाइंस डे पर धमाल मचा दिया है। रोबोट और इंसान की इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म ने बुधवार ओपनिंग डे भी अध‍िक कमाई की है। पहले से ही यह उम्‍मीद थी कि वीकेंड के बाद 14 फरवरी को फिल्‍म की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन यह इस कदर होगी, इसका अनुमान नहीं था।


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सिनेमाघरों में कपल्‍स की अच्‍छी-खासी भीड़ देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्‍यादा दर्शक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' देखने पहुंचे, जबकि ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' की कमाई में भी आंश‍िक बढ़ोतरी हुई। बुधवार को रिलीज के छठे दिन शाहिद और कृति की इस फिल्‍म ने 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले जहां 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था, वहीं ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे। बहरहाल, इस तगड़ी बढ़त के साथ ही अब 6 दिनों में देश में फिल्‍म का टोटल बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन 41.35 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 76.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

TBMAUJ को मिला एक पर एक टिकट फ्री का फायदा

अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्‍शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बजट 75 करोड़ रुपये है। फिल्‍म अब अपने आधे बजट से अध‍िक की कमाई कर चुकी है। जबकि दूसरे वीकेंड में शनिवार और रविवार को फिर से कमाई में बढ़ोतरी जरूर होगी। वैलेंटाइंस डे पर मेकर्स ने एक पर एक टिकट फ्री का भी ऑफर दिया था, जिस कारण साथ समय बिताने के लिए कपल्‍स ने थ‍िएटर को चुनना अध‍िक पसंद किया। अच्‍छी बात यह है कि यह ऑफर गुरुवार को भी जारी है। यानी 7वें दिन भी कमाई 3-4 करोड़ के बीच रहने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.