जापान में भूकंप ने मचाई तबाही, 50 से ज्यादा झटके हुए महसूस, एक की मौत 20 घायल

Updated on 06-05-2023 07:10 PM
तोक्यो: मध्य जापान में शुक्रवार दोपहर को जोरदार भूकंप आया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी और कहा कि यह लगभग 12 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के बाद से अब तक इसके 50 से अधिक झटके महसूस किए गए हैं, जिनमें से एक शुक्रवार की रात को आया 5.8 तीव्रता का भूकंप भी था।

इशिकावा प्रांत में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित सुजु शहर में सबसे अधिक हताहतों और नुकसान की सूचना है। वहां सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्रांत में 22 अन्य के घायल होने की सूचना है, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाकी को मामूली चोटें आई हैं। प्रांत के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, करीब 100 निवासियों ने शुक्रवार रात आश्रय केंद्रों में शरण ली। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, टोयामा के पड़ोसी प्रांत में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

कई घरों को हुआ नुकसान

इस दौरान कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार शाम को बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। लोक प्रसारक टेलीविजन ‘एनएचके’ द्वारा प्रसारित एक वीडियो में एक पर्वतीय क्षेत्र का हिस्सा टूटकर एक घर पर गिरता दिखाई दे रहा है। टेलीविजन द्वारा प्रसारित किए गए एक और वीडियो में लगभग आधे मिनट तक एक कमरा हिलता नजर आ रहा है। शुक्रवार की रात अफ्रीका और सिंगापुर की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और निवासियों से संभावित भूकंप के बाद के झटकों को लेकर ‘‘सावधानी बरतने’’ का अनुरोध किया।

बुलेट ट्रेन रोकी गई

ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने कहा कि इशिकावा प्रांत में टोक्यो और कानाज़ावा को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेनों को सुरक्षा जांच के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन कुछ देरी के साथ सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया। परमाणु नियमन प्राधिकरण के अनुसार, क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई गड़बड़ी नहीं थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.