भूकंप कूटनीति से दोस्त बनें युद्ध के कगार पर पहुंचे दो दुश्मन देश, तुर्की और ग्रीस में ये क्या हो रहा?

Updated on 13-02-2023 06:34 PM
एथेंस: ग्रीस के विदेश मंत्री निकोस डेंडियस ने रविवार को भूकंप प्रभावित तुर्किये की यात्रा की। इस दौरान डेंडियस के साथ तुर्किये में उनके समकक्ष मेवलुत कावुसोगलु भी थे। यह यात्रा दो असहज सहयोगियों के बीच तथाकथित भूकंप कूटनीति के एक नए दौर का हिस्सा है, जिनके संबंध सर्वथा शत्रुतापूर्ण नहीं तो अक्सर ठंडे रहे हैं। 1999 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था, तीन साल बाद जब दोनों देशों के बीच ईजियन सागर में दो निर्जन द्वीपों को लेकर लगभग युद्ध छिड़ गया था।

अगस्त 2019 में भी भूकंप पर दोस्त बन गए थे दोनों देश


अगस्त 1999 में तुर्की में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 18,000 लोग मारे गए थे। अगले महीने यूनान की राजधानी एथेंस में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 143 लोग मारे गए। दोनों ही मामलों में दोनों देशों ने एक दूसरे के प्रयासों में सहायता के लिए बचावकर्मियों को भेजा। इसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया में द्विपक्षीय संबंधों में गर्माहट आने के तौर पर कवर किया गया था।

तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा


कावुसोगलु ने अपने एक पत्र का जिक्र किया जो उन्होंने एक निजी नागरिक के रूप में उस समय 'टाइम' पत्रिका को भेजा था। कावुसोगलु ने कहा, ''तब मैंने कहा था कि हमें अपने संबंध में सुधार के लिए दूसरे भूकंप का इंतजार नहीं करना चाहिए। तुर्किये के विदेश मंत्री के रूप में मैं अब भी इसी बात को दोहराऊंगा। हमें अपने संबंधों में सुधार के लिए निश्चित रूप से प्रयास करना चाहिए।'' डेंडियस ने कहा, ''मैं मेवलुत की बात से पूरी तरह से सहमत हूं कि हमें अपने रिश्तों में सुधार के लिए प्राकृतिक आपदाओं का इंतजार नहीं करना चाहिए।''

ग्रीस और तुर्की में लंबे समय से है विवाद


दोनों देशों में भूमध्य सागर में मौजूद द्वीपों को लेकर लंबे समय से तनाव है। ये द्वीप तुर्की की मुख्य भूमि से काफी करीब हैं, लेकिन इन पर ग्रीस का कब्जा है। वहीं, तुर्की का दावा है कि ये द्वीप उसके हैं। 2020 में इसी काऱण दोनों देशों युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे। उस समय फ्रांस के हस्तक्षेप के बाद दोनों देशों में तनाव कम हुआ था। उसके बाद भी इन दोनों देशों के लड़ाकू विमान कई मौकों पर आमने-सामने आ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.