रालामंडल अभयारण्य के 100 मीटर क्षेत्र में होगा 'ईको सेंसेटिव जोन

Updated on 16-11-2021 12:23 AM

भोपाल रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य (वाइल्ड लाइफ सेंचुरी) की सीमा के 2.3455 वर्ग किलोमीटर में फैले रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य के आसपास कम से कम एक किलोमीटर परिधि क्षेत्र को ईको सेंसेटिव जोन बनाया गया है। इस क्षेत्र में नए रहवासी, व्यावसायिक, औद्योगिक या खनन क्षेत्र को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे लेकर हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

ईको जोन घोषित होने पर यहां बड़े उद्योग या खदानें शुरू नहीं हो पाएंगी, जिससे इस क्षेत्र में वनों और वन्यजीवों के विकास में मदद मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और नेशनल पार्क का सेंसेटिव जोन 10 किलोमीटर रखने की बात कही थी, लेकिन इसे लेकर कई स्तर पर विवाद के बाद अधिकारियों को क्षेत्र तय करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

 अभी टाउनशिप सहित कई गतिविधियां

रालामंडल की सीमा से जिस 100 मीटर क्षेत्र को ईको सेंसेटिव जोन बनाया जाना प्रस्तावित है उसका कुल क्षेत्रफल 0.810 वर्ग किलोमीटर है। इसकी जद में रालामंडल गांव, नायता मुंडला, सनावदिया, बिहाडिय़ा और मिर्जापुर का हिस्सा रहा है। इसमें अभी सिल्वर स्प्रिंग और रिवेरा टाउनशिप का हिस्सा, पटेल कॉलेज, अमय खुरासिया प्ले ग्राउंड, एक गैस गोदाम, होमगार्ड क्वार्टर्स सहित फार्म हाउस और रालामंडल गांव के साथ ही कृषि वन क्षेत्र शामिल है।

 ईको सेंसेटिव जोन में इन पर होगा प्रतिबंध

स्थानीय निवासियों के घरों के निर्माण या मरम्मत के लिए जमीन खोदने को छोड़कर सभी तरह के नए और मौजूदा खनिज खनन और क्रशर प्रतिबंधित होंगे। जोन में नए या मौजूदा प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग को अनुमति नहीं होगी। यहां गैरप्रदूषणकारी कुटीर उद्योगों को अनुमति दी जा सकेगी। किसी खतरनाक वस्तु का प्रयोग, उत्पादन या प्रसंस्करण प्रतिबंधित होगा। साथ ही ईंट _ों, आरा मशीनों या जलाऊ लकड़ी का व्यावसायिक उपयोग भी प्रतिबंधित होगा। इस क्षेत्र में बड़े होटल या रिसॉर्ट भी नहीं बनाए जा सकेंगे।

 पर्यटन करेंगे विकसित

रालामंडल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी विकसित कर अलग से पर्यटन योजना भी तैयार की जाएगी। ईको सेंसेटिव जोन के बाहर पर्यटकों के लिए होटल और रिसॉर्ट भी खोले जाएंगे।

अभयारण्य में हैं वन्यजीव

2.345 वर्ग किलोमीटर के अभयारण्य में 152.5 हेक्टेयर क्षेत्र वन्यजीव जोन है। वहीं 55 हेक्टेयर में पर्यटन क्षेत्र और 27 हेक्टेयर में डियर सफारी है। यहां 28 चीतल, 19 ब्लैकबग, 42 नीलगाय, 5 भेदकी, 11 लकड़बग्घे और 10 लोमड़ी सहित अन्य वन्यजीव हैं। साथ ही 200 से ज्यादा तरह की किस्म के के पेड़-पौधे भी हैं।

 इन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा

ईको सेंसेटिव जोन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जैविक खेती, ग्रामीण कारीगरी, कुटीर उद्योग, बॉयोगैस और सौर ऊर्जा, कृषि वानिकी, बागान और जड़ी-बूटियां लगाना, ईको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण को बढ़ावा दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.