बिग बॉस 16 के शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को ईडी का समन, रेस्ट्रॉन्ट और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पूछताछ
Updated on
22-02-2024 02:15 PM
टेलीविजन के सबसे पॉप्युलर रिएलिटी शोज़ में से एक 'बिग बॉस 16' की जीत के तगड़े दावेदार रहे हैं। अब खबर है कि शिव ठाकरे और इसी सीज़न के सबके चहेते कंटेस्टेंट अब्दु रोज़िक को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें एक हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाही देने के लिए बुलाया था। ये मामला कथित ड्रग माफिया अली असगर शिराजी से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में गवाह के तौर पर इन दोनों का बयान दर्ज किया गया है।
खबर के मुताबिक, अली असगर शिराजी ने हसलर्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (Hustlers' Hospitality Pvt Ltd) नाम से कंपनी चला रहे थे और ये कंपनी कई अलग-अलग स्टार्ट-अप को फाइनैंस करती थी। इनमें से एक शिव ठाकरे का फूड एंड स्नैक रेस्ट्रॉन्ट 'ठाकरे चाय एंड स्नैक्स' के अलावा साथ ही अब्दु रोज़िक का फास्ट फूड स्टार्ट-अप 'बुर्गीर' ब्रैंड भी शामिल है।
कंपनी ने नार्को-फंडिंग के जरिए पैसा कमाया
कथित तौर पर, अली की इस कंपनी ने नार्को-फंडिंग के जरिए पैसा कमाया है। ये पैसे हसलर्स हॉस्पिटैलिटी के जरिए इन्वेस्टमेंट के तौर पर उन्हें दी गई थी और बताया जा रहा है कि शिराजी ने कथित तौर पर स्टार्ट-अप में काफी सारी निवेश किया था।
शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक ने तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट
रिपोर्ट्स में ये भी पता लगा है कि जैसे ही शिव और अब्दु को नार्को बिजनेस में शिराजी के शामिल होने की बात पता लगी दोनों ने तुरंत उनसे अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…