छह पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी बिजली

Updated on 30-12-2021 06:10 PM

भोपाल बिजली के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट के जरिए दाम बढ़ाने की तैयारी है। जनवरी से संभव है कि प्रति यूनिट पर करीब छह पैसा अतिरिक्त एफसीए देय हो। मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने 6 पैसे प्रति यूनिट पर एफसीए लागू करने का प्रस्ताव मप्र विद्युत नियामक आयोग को भेजा है। यदि मंजूरी मिली तो 100 यूनिट मासिक खपत पर छह रुपये बढ़कर बिल मिलेगा। वहीं जनवरी के बिल में बिजली के बढ़े हुए दाम भरने पड़ सकते हैं।

मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने इस संबंध में पिछले दिनों प्रस्ताव मप्र विद्युत नियामक आयोग के पास भेजा हुआ है। जहां से अभी मंजूरी मिलना बाकी है। हर तिमाही एफसीए तय किया जाता है। तेल और कोयले की उपलब्धता के आधार पर ये तय होता है। मप्र पॉवर प्लांट में जिस हिसाब से तेल और कोयला उपयोग होता है उस पर खर्च होने वाली राशि के आधार पर एफसीए की मांग होती है।

ये भार जो जनवरी से लगेगा

 जनवरी माह का जो बिल जारी होगा,उसमें बिजली के दाम बढ़े रहेंगे। इसके अलावा एफसीए भी यदि बढ़ा तो उससे भी बिल में सीधा असर होगा। बिजली कंपनी ने हाल ही में 8.71 फीसदी औसत बिजली के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। जिस पर मप्र विद्युत नियामक आयोग को सुनवाई करनी है। यदि आयोग ने कंपनी के प्रस्ताव को मंजूर किया तो एक अप्रैल से बिजली उपभोक्ताओं को और महंगी बिजली खरीदनी पड़ सकती है। ज्ञात हो कि मौजूदा वर्ष में पहले ही 0.69 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.