एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी, बीच मैच में खाली करवाया गया पूरा स्टेडियम, लोगों ने बताया आंखों देखा हाल
Updated on
16-09-2024 06:22 PM
'बिग बॉस' विनर्स मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव ECL 2024 मैच की वजह से सुर्खियों में हैं। एल्विश हरियाणवी हंटर्स टीम के और मुनव्वर मुंबई डिसरप्टर्स टीम के कैप्टन हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में उनकी टीमें के बीच मुकाबला हुआ और मैच से पहले दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली। हालात तब बेकाबू हो गए जब 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर को मैच के दौरान भीड़ के कुछ लोगों से जान से मारने की धमकी मिली।
मैच के कई वीडियो और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहे हैं। जिसमें दिखाया जा रहा है कि स्थित पर काबू पाने के लिए ऑफिसर्स ने स्टेडियम को खाली करवा दिया। सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को बरकरार रखते हुए, एंट्री गेट भी सील कर दिए गए, और स्टेडियम से बाहर निकलते हुए एल्विश फैंस की कुछ क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
फैंस ने एल्विश यादव को मिली धमकी पर दिया अफडेट
नतीजन, स्टेडियम में दर्शक नजर नहीं आए। लेकिन मैनेजमेंट के सदस्य मौजूद रहे। इसलिए मैच जारी रहा। हालांकि इस चौंकाने वाली घटना ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, लेकिन अभी तक एल्विश या इवेंट आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'कल रात ECL Tournament के दौरान एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिलती है, जिसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच खेल को रोक दिया और स्टेडियम खाली करवा दिया जिसके बाद सुरक्षा जांच की गईं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कर खेल दुबारा शुरू किया गया।'
मुनव्वर और एल्विश यादव की बातचीत
'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, मुनव्वर फारुकी के खिलाफ खेलने के लिए एल्विश यादव को जान से मारने की धमकियां मिलीं। खेल से पहले अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर ने स्टैंडअप कॉमेडियन को 'सेकंड रनर-अप' कहा, जिस पर बाद वाले ने जवाब दिया, 'हर सिस्टम को ना अपडेट की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि वो अपडेट दे देंगे हम।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…