इंग्लैंड टीम पहला टेस्ट जीतने के करीब पहुंची

Updated on 05-06-2022 08:30 PM

लॉर्ड्स इंग्लैंड की टीम ने यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस दिया है। जीत के लिए मिले 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक पांच विकेट पर 216 रन बना लिए थे। अनुभवी बल्लेबाजी जो रूट 77 रन जबकि बेन फोक्स 09 रन बनाकर नाबाद थे।

इस प्रकार उसे जीत के लिए अभी केवल 61 रनों की जरुरत है और उसके पास पांच विकेट हैं। मैच में अभी दो दिनों का खेल होना है ऐसे में कीवी टीम के लिए यह मैच ड्रॉ कराना भी संभव नहीं है। या तो उसके विकेट लेने होंगे या फिर हार का सामना करना होगा। इस मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 132 जबकि दूसरी पारी में 285 रन बनाए थे।

 वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 141 रन बनाकर 9 रन की बढ़त हासिल की थी। इस सीरीज के पहले रुट ने कप्तानी से इस्तीफ दे दिया था। ऐसे में टीम इस सीरीज में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कप्तानी में उतरी है। पहली बार टेस्ट की कप्तानी दी गई है। वहीं टीम को ब्रेंडन मैक्कुलम के रुप में नया कोच मिला है। मैक्कुलम न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान हैं।


ऐसे में स्टोक्स जीत के साथ ही सीरीज की शुरुआत चाहेंगे। कप्तानी करते हुए स्टोक्स ने पहली पारी में एक जबकि दूसरी पारी में 54 रन बनाए। इस दौरान रूट के साथ उनकी 90 रन की साझेदारी भी हुई। वहीं इस मैच में अगर न्यूजीलैंड टीम को पासा पलटना है तो उसे चौथे दिन सुबह ही विकेट लेने होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.