कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 17-11-2021 09:01 PM

भोपाल।  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य अमला अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय कर कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मंगलवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। मंत्री डॉ. चौधरी यू-ट्यूब चैनल "टीकाकरण संवाद" के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को एन.एच.एम. मुख्यालय से संबोधित कर रहे थे। यह चैनल एन.एच.एम. द्वारा शुरू किया गया है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 7 करोड़ 59 लाख कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 5 करोड़ से अधिक को प्रथम डोज और 2 करोड़ 59 लाख से अधिक व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण में प्रदेश ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

मध्यप्रदेश एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने और सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य है। वर्षा काल में सुदूरवर्ती क्षेत्र में आवागमन की मुश्किलों के बीच निरंतर कोविड टीकाकरण किया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोविड टीकाकरण में प्रदेश के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण से कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं छूटे। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत व्यक्तियों को 25 दिसम्बर तक कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है।

कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का एकमात्र कारगर उपाय है जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवा रहा है वह स्वयं, अपने परिजन एवं समाज को कोरोना बीमारी के खतरे में डाल रहा है। लोग केवल स्वयं वैक्सीन लगवाएँ बल्कि लोगों को भी प्रेरित करें।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अब तक हुए कोविड टीकाकरण के लिए कार्य अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई भी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.