1000 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में गोविंदा से पूछताछ करेगा EOW, सरकारी गवाह बनने का भी है मौका

Updated on 14-09-2023 02:56 PM
एक हजार करोड़ रुपये के ऑनलाइन पोंजी घोटाले की जांच क रही ओडिशा आर्थिक अपराध शाखा (EOW) अब जल्द ही एक्टर गोविंदा से पूछताछ करेगी। अधिकारियों ने कहा कि सोलर टेक्नो एलायंस (एसटीए-टोकन) ने कई देशों में क्रिप्टो निवेश की आड़ में अवैध रूप से ऑनलाइन पोंजी योजना चलाई। इस कंपनी का गोविंदा ने कथित रूप से प्रमोशन और समर्थन किया था।

इस घोटाले में दो लाख से अधिक लोग झांसे में आ गए थे। कंपनी ने किसी प्राधिकरण के बिना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से डिपॉजिट लिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे भारत में 2 लाख से अधिक लोगों से 1,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इसी सिलसिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से पूछताछ की जाएगी।

गोविंदा से पूछताछ के लिए मुंबई जाएगी टीम

EOW के इंस्पेक्टर जनरल जेएन पंकज ने TOI को बताया, 'हम जल्द ही फिल्म स्टार Govinda से पूछताछ करने के लिए मुंबई में एक टीम भेजेंगे। उन्होंने जुलाई में गोवा में एसटीए के भव्य समारोह में भाग लिया था और कुछ वीडियो में कंपनी का प्रमोशन किया था।'

इस स्थिति में गवाह बनेंगे गोविंदा

उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल, एक्टर न तो संदिग्ध है और ना ही आरोपी। जांच के बाद ही मामले में उनकी सही भूमिका का पता चल सकेगा। यदि हमें पता चला कि उनकी भूमिका उनके व्यावसायिक समझौते के अनुसार केवल STAToken ब्रांड को प्रमोट करने तक ही सीमित थी, तो हम उन्हें अपने मामले में गवाह बना देंगे।'

1000 का पोंजी घोटाले का जाल

मालूम को इस कंपनी का पोंजी घोटाला भद्रक, क्योंझर, बालासोर, मयूरभंज और भुवनेश्वर में धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। वहां 10 हजार लोग इसका शिकार बने थे। इसके अलावा कंपनी ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, असम और मध्य प्रदेश में निवेशकों से लाखों रुपये जमा किए। लेकिन जब इस बारे में जानने के लिए ईटाइम्स ने गोविंदा से संपर्क किया, तो कोई उत्तर नहीं मिला। ओडिशा आर्थिक अपराध शाखा ने 7 अगस्त 2023 में कंपनी के मालिक और घटना के मुख्य आरोपी गुरतेज सिद्धू को सहयोगी निरोद दास के साथ गिरफ्तार कर लिया था। भुवनेश्वर स्थित निवेश सलाहकार रत्नाकर पलाई को सिद्धू के साथ कनेक्शन के आरोप में 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.