पन्ना टाइगर रिजर्व से पलायन

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल नए क्षेत्रों की तलाश में 30 से ज्यादा बाघों ने पन्ना बाघ अभयारण्य को छोड़ा है। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि यह प्राकृतिक एवं स्वाभाविक प्रक्रिया है। 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या सबसे अधिक है। यहां कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुर और पन्ना टाइगर रिजर्व हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व राजधानी भोपाल से करीब 330 किमी दूर स्थित है।

लगभग एक दशक पहले यहां एक भी बाघ नहीं बचा था जिसकी वजह से बाघ पुनरुत्पादन योजना शुरू की गई थी। बीते रविवार को पन्ना बाघ अभयारण्य से बाहर आए बाघ का कंकाल सतना जिले से बरामद किया गया। अभयारण्य के क्षेत्रीय निदेशक उत्तम कुमार शर्मा के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शिकारियों ने बाघ की हत्या की। यहां करीब 45 से 50 बाघ हैं और वहीं 20-25 एक वर्ष से कम आयु के शावक हैं। कुल मिलाकर पन्ना बाघ अभयारण्य में फिलहाल 70 बाघ हैं। जैसे-जैसे बाघों की संख्या बढ़ती है, वे नए क्षेत्रों की तलाश में बाहर निकलते हैं। पन्ना बाघ अभयारण्य से निकलने वाले बाघ चित्रकूट, बांधवगढ़ की ओर जाते हैं। सतना और नौरादेही अभयारण्य में पन्ना के ही बाघ हैं।

बाघ हीरा की हत्या में तीन शिकारी गिरफ्तार

उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि रेडियो कॉलर लगे बाघ की मौत सतना में हुई है और उसकी पहचान संख्या पी234-31 है। उसे हीरा के नाम से जाना जाता था। उसका जन्म दो साल पहले हुआ था। वन विभाग के बयान के मुताबिक फिलहाल हीरा की मौत के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकारियों की पहचान रामप्रकाश बागड़ी, कृष्ण कोल और मुन्ना के रूप में हुई है।

4 वर्षों में 200 से अधिक बाघों की मौत

वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसायटी ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते चार वर्षों में देश में 200 से अधिक बाघों की मौत हुई है। इनमें से 63 से ज्यादा बाघों का शिकार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में 116 और 2018 में 85 बाघों की मौत हुई है। साल 2016 में 120 बाघों की मौतें हुईं थीं, जो साल 2006 के बाद सबसे अधिक थी।

बाघों की मौत के मामले

इस साल अब तक मध्य प्रदेश में 31 बाघ, महाराष्ट्र में 21, कर्नाटक 13, यूपी 7, केरल 5, असम 5, छत्तीसगढ़ 3, बिहार 2 बाघों की मौत हुईं है। मध्य प्रदेश में बीते 6 सालों में 170 बाघों की जान जा चुकी है साल 2018 में जून में मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से ओडिशा के सतकोसिया टाइगर रिजर्व भेजे गए बाघ महावीर का शव जंगल में पड़ा मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.