ईशा देओल को पीरियड्स में मंदिर जाने की नहीं थी इजाजत! कहा- ये रूढ़िवादी विचारधारा है, पर मैं इसका पालन करती हूं

Updated on 15-09-2024 05:11 PM
ईशा देओल ने पीरियड्स के दौरान घर पर होने वाली पाबंदियों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पालन-पोषण के दौरान पीरियड्स के बारे में खुलकर बात नहीं की जाती थी। मंदिर में जाने और प्रार्थना करने की भी इजाजत नहीं थी। ये रूढ़िवादी विचारधारा है, लेकिन वो इसका पालन करती हैं।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने हाउटरफ्लाई से बात करते हुए कहा, 'हमें मंदिर में जाकर प्रार्थना करने की इजाजत नहीं थी। जब ये खत्म हो जाता है, आप बाल धो सकते हैं, तब प्रार्थना कर सकते हैं। ये एक रूढ़िवादी तरीका है और मैं इसका पालन करती हूं। अगर यह उस घर का हिस्सा ह, जिसमें आप रहते हैं तो मैं इसका सम्मान करती हूं।'

देर रात तक जागना और छोटी स्कर्ट पहनने की नहीं थी इजाजत


ईशा ने ये भी बताया कि उनकी नानी बहुत सख्त थीं। बाहर जाते समय छोटी स्कर्ट पहनने की इजाजत नहीं थी। वो कहती हैं, 'मेरी नानी घर का सीसीटीवी कैमरा थीं। साथ ही देर रात तक जागना मना था।'

इस फिल्म में नजर आई थीं ईशा


वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा देओल पिछली बार 'हंटर: टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में नजर आई थीं। इसमें सुनील शेट्टी, बरखा बिष्ट और राहुल देव भी थे।

12 साल बाद टूट गई ईशा की शादी


वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। इनकी दो बेटियां हैं। ईशा और भरत की शादी 12 साल बाद टूट गई। साल 2024 में इनका रिश्ता खत्म हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.