'बेटी को भी ना मिल जाए बाप जैसा धोखेबाज लड़का शनाया की मां महीप का खुलासा, पति संजय कपूर ने की थी बेवफाई

Updated on 15-05-2024 02:13 PM
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं। वो मॉडल रह चुकी हैं और इन दिनों अपनी बेटी शनाया कपूर के डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की और बताया कि पति के धोखा देने के कारण वो बेटी संग घर छोड़कर चली गई थीं, लेकिन फिर बेटी की खातिर ही वापस लौटना पड़ा। उन्होंने ये भी बताया कि संजय काफी सख्त पिता हैं, क्योंकि उन्होंने कई औरतों को डेट किया था और उन्हें अहसास है कि कहीं बेटी को भी 'बाप' के जैसे धोखा देने वाला लड़का ना मिल जाए। मालूम हो कि महीप ने साल 2022 में आई नेटफ्लिक्स सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में भी संजय के अफेयर का खुलासा किया था।
 
शो में अपने ही पति Sanjay Kapoor के अफेयर के बारे में चर्चा करने को लेकर Maheep Kapoor ने जूम को कहा, 'मुझे लगता है कि ये संजय ही हैं, जो ऐसा महसूस करते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने कई औरतों को डेट किया है, इसलिए उन्हें एहसास है कि उन्होंने जो भी अतीत में घटियापन किया है... इस कारण वो अपनी बेटी के लिए पागल हो जाता है। ये सच है। वो मेरी बेटी शनाया के बारे में मेंटल हो जाता है... मेरा बेटा... उसके लिए वो ऐसा होता है कि ठीक है, लेकिन शनाया के साथ...। मुझे उसे शांत होने के लिए करना पड़ता है। तब मुझे अहसास हुआ कि वो सोच रहा है कि अगर कोई लड़का वही करेगा, जो उसने किया तो क्या होगा। वो पहले से ज्यादा सख्त है, लेकन अब वो शनाया के साथ थोड़ा शांत हो गया है।'

'हर किसी को ब्रेक दें'
शो में अपने ही पति Sanjay Kapoor के अफेयर के बारे में चर्चा करने को लेकर Maheep Kapoor ने जूम को कहा, 'मुझे लगता है कि लोग बॉक्स से बाहर निकलकर उस व्यक्ति को देखना नहीं चाहता है और उसकी जगह पर खड़े होकर समझने की कोशिश नहीं करना चाहता है। हर किसी को ब्रेक दें, हर कोई परफेक्ट नहीं है, हर कोई इससे गुजरने वाला है। और इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।'

बेटी शनाया के साथ घर छोड़कर चली गई थीं महीप

'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीजन में महीप ने सीमा के सामने कबूल किया, 'अब आप इसे जानती हैं सीमा। मेरी शादी की शुरुआत में, संजय या जो कुछ भी था, उसमें अविवेक था। मैं शनाया के साथ चली गई। मैं अपने लिए खड़ी हुई, लेकिन फिर मेरे पास एक नवजात शिशु था। फिर एक महिला और एक मां के रूप में मेरी प्राथमिकता मेरा बच्चा है। मैं अपनी बेटी के लिए इस शानदार पिता की कर्जदार हूं, वो शानदार पिता हैं। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं और अगर मैंने इस रिश्ते को तोड़ दिया होता तो जिंदगीभर इसका पछतावा होता। क्योंकि जब मेरे बच्चे मेरे घर में आते हैं, मेरे पति मेरे घर में आते हैं, ये उनका शरण स्थल है। उन्हें शांति महसूस करने की जरूरत है और मुझे लगता है कि संज मुझे वो भी देते हैं।'

शो में करीब से देखिए स्टार्स की वाइफ की जिंदगी
महीप ने 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दो सीजन में अपनी सहेलियों - भावना पांडे और सीमा किरण सजदेह (पहले सीमा खान के नाम से जानी जाती थीं) और नीलम कोठारी के साथ एक्टिंग की। महीप के पति संजय और चंकी पांडे और समीर सोनी ने भावना और नीलम से शादी की, वो भी शो में थोड़ी देर के लिए नजर आए। इस शो में इनकी पर्सनल लाइफ, दोस्ती, स्ट्रगल और लाइफस्टाइल को करीब से दिखाया गया है। संजय और महीप की शादी साल 1997 में हुई थी। दोनों ने 1999 में बेटी शनाया और 2005 में बेटे जहान का वेलकम किया।

शनाया करेंगी डेब्यू
चंकी और भावना पांडे के बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। अब शनाया भी डेब्यू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो मोहनलाल स्टारर मलयालम मूवी Vrushabha में नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.