82 की उम्र में भी महिला भाए तो शादी करो पाकिस्तान के केयरटेकर PM ने नागरिकों के सवालों के जवाब दिए

Updated on 03-01-2024 02:40 PM

पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार उल हक काकड़ ने नए साल के मौके पर अवाम के सवालों के जवाब दिए। कुछ सवाल मुल्क की सियासत, 8 फरवरी 2024 को होने वाले जनरल इलेक्शन और लॉ एंड ऑर्डर के हालात पर थे।

इसके अलावा कुछ सवाल मजेदार किस्म के भी थे और काकड़ ने इनके जो जवाब दिए, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मसलन, एक शख्स ने पूछा- मेरी उम्र 52 साल है। एक महिला को पसंद करता हूं, क्या करूं? काकड़ की हाजिर जवाबी देखिए। कहा- शादी कर लीजिए।

लोगों के सवाल और PM के जवाब
दरअसल, लोगों ने ये सवाल सीधे नहीं, बल्कि कुछ जर्नलिस्ट्स के जरिए पूछे थे। मतलब ये लोगों ने अपने सवाल जर्नलिस्ट्स को भेजे और फिर उन्होंने कुछ चुनिंदा सवालात चुने। इसके बाद इन्हें काकड़ को फॉरवर्ड किया गया। बाद में उन्होंने इनके जवाब दिए। यहां चंद सवाल और काकड़ के जवाब....

सवाल : अगर सास बहुत क्रेजी और दखलंदाजी करने वाली तो कैसे निपटें?
जवाब : इसके लिए तो शायद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का कोई कोर्स जॉइन कर लेना ही बेहतर ऑप्शन होगा।

सवाल : मैं किसी को इम्प्रेस करना चाहता हूं, लेकिन पैसा नहीं है। ऐसे में क्या करना चाहिए?
जवाब : देखिए, मैंने अपनी जिंदगी में किसी को इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं की। हां, यह बात दुरुस्त है कि मैं कई लोगों से इम्प्रेस हुआ।

सवाल : अगर विदेश में अच्छी जॉब मिले और उसके लिए प्यार (प्रेमी या प्रेमिका) को छोड़ना पड़े तो क्या चुनना चाहिए?
जवाब : मेरा यकीन ये है कि मोहब्बत आपको किस्मत से मिलती है और जॉब आपकी काबिलियत से मिलता है। लिहाजा, जॉब का मौका न छोड़ें।

सवाल : क्या लड़कियां सियासतदानों या नेताओं की तरफ अट्रैक्ट (आकर्षित या प्रभावित) होती हैं?
जवाब : यह सवाल मेरी बजाए उन लड़कियों से ही किया जाए तो बेहतर जवाब मिलेगा। हालांकि, मुझे लगता है कि इसका जवाब ‘हां’ भी हो सकता है या फिर मैं ये कहूंगा कि इस सवाल का जवाब मेरे पास है ही नहीं। आप कह सकते हैं कि मैं इस सवाल पर लाजवाब हूं।

सवाल : अगर कोई शख्स 52 साल की उम्र में किसी महिला को पसंद करे और शादी करना चाहे तो?
जवाब : इसमें क्या दिक्कत है....? मैं तो कहता हूं कि अगर आपकी उम्र 82 साल है और आप शादी करना चाहते हैं तो जरूर कर लीजिए। इसमें क्या परेशानी है?

इमरान नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन (ECP) ने पिछले हफ्ते इमरान खान का नॉमिनेशन खारिज कर दिया था। अब इमरान 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। खान पर करप्शन के आरोप हैं। वो तोशाखाना मामले में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

इमरान खान ने लाहौर और मियांवली से नामांकन भरा था। यहां से कई कैंडिडेट्स के नाम खारिज हुए, इनमें से एक नाम खान का था। इलेक्शन कमिशन ने कहा- इमरान पर कई केस चल रहे हैं। वो लाहौर निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता भी नहीं हैं इसलिए उनका नामांकन खारिज किया जा रहा है।

5 अगस्त 2023 को इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने तोशाखाना मामले में खान को 3 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी PM पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसके बाद लाहौर पुलिस ने PTI चेयरमैन को उनके जमान पार्क स्थित घर से अरेस्ट किया था। बाद में उन्हें इस्लामाबाद लाया गया था।

पहली बार हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ेगी

25 साल की डॉक्टर सवीरा प्रकाश को बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। सवीरा बुनेर जिले से चुनाव लड़ेंगी। उनके पिता ओम प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

सवीरा ने पिछले हफ्ते खैबर पख्तूनख्वा की PK-25 सीट से नॉमिनेशन फाइल कर दिया। इसके अलावा सवीरा ने महिलाओं के लिए रिजर्व एक सीट के लिए भी नॉमिनेशन फाइल किया है। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और चार राज्यों की प्रोविंशियल असेंबलीज के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी।

सवीरा ने पिछले ही साल ऐबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। बुनेर में वो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वुमन विंग की सेक्रेटरी भी हैं। टिकट मिलने के बाद सवीरा ने कहा- अपने पिता डॉक्टर ओम प्रकाश की तरह मैं भी गरीबों की सेवा करना चाहती हूं। मैंने 23 दिसंबर को नॉमिनेशन फाइल किया है।

मीडिया से बातचीत में इस कैंडिडेट ने कहा- मैं हमेशा से महिलाओं और गरीबों के लिए काम करना चाहती थी। महिलाओं को सुरक्षित माहौल और उनके अधिकार देना हमारी जिम्मेदारी है। अभी उन्हें नजरअंदाज किया जाता है। इंसानियत के लिए काम करना मेरे खून में शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.