खेल प्रतियोगिता में शामिल हर खिलाड़ी जिंदगी का विजेता

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि कोई भी कमजोरी आत्मविश्वास से बड़ी नहीं हो सकती। कमजोरियों पर विजय पाने वाले समाज के हीरों होते हैं। भावी पीढ़ी की प्रेरणा और आदर्श होते है। दृष्टि बाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हर खिलाड़ी जिंदगी का विजेता है। उन्होंने कहा कि जीत यदि आनंद का उत्सव है तो पराजय नए कमजोरियों को पहचानने का संकल्प होता है।

राज्यपाल श्री पटेल आज नेशनल और स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के द्वारा आयोजित भारत-बांग्लादेश टी-20 दृष्टि बाधित क्रिकेट सीरीज के पहले डे-नाइट मैच के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि गिरकर उठना ही जीवन का सत्य है। इसलिए परिणाम की चिंता किए बिना ही बेहतर प्रदर्शन की तैयारी ही प्रतियोगिता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि एक अंग की कमजोरी व्यक्ति की कमजोरी नहीं होती। उन्होंने व्यक्ति की विशेष क्षमताओं को पहचान कर दिव्यांगजन का नाम देकर सरकार का नज़रिया स्पष्ट किया है। सरकार ने दिव्यांगजन के हितार्थ अनेक योजनाएँ लागू की है। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थितजनों का आव्हान किया कि इन योजनाओं के लाभ पात्र दिव्यांगों को दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों और दृष्टि बाधित महिला क्रिकेट टीम के गठन की पहल की सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल ने बांग्लादेश टीम के कप्तान अशिर्कुर रहमान और भारतीय टीम के कप्तान सुनील रमेश के मध्य टॉस कराया। दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। श्री पटेल ने टीम भावना की प्रेरणा देते हुए दोनों टीमों के कप्तानों के साथ अलग-अलग उनकी विजय का जयकारा लगाया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के पांच ओवरों का आनंद भी लिया।

स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि भारत बांग्लादेश के बीच वन-डे और टी-20 के तीन मैचों की श्रृंखला आयोजित की गई है। टी-20 श्रृंखला का यह दूसरा मैच है। नेशनल क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन इंडिया के महासचिव जॉन डेविड ने बताया कि दृष्टि बाधित क्रिकेट मैचों का आयोजन वर्ष 2010 से शुरू किया गया है। अभी तक दो नेशनल और चार इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए गए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.