'हर ट्रेंड बर्बाद करती है', पीली साड़ी में 'यिम्मी यिम्मी' पर नाचतीं दीपिका सिंह को देख भिनके लोग, याद आई संध्या
Updated on
06-04-2024 01:26 PM
टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक और डांस रील पोस्ट की है। इस बार उन्होंने श्रेया घोषाल के वायरल गाने 'यम्मी यम्मी' के स्टेप्स को रीक्रिएट किया है। बेशक, इंटरनेट पर लोगों ने उनका डांस देखकर खूब मजाक बनाया। इन दिनों कलर्स के शो 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रहीं दीपिका ने शो के कॉस्ट्यूम में इस गाने पर डांस किया। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी और अपने बालों को जूड़े में बांधा था और जैकलीन फर्नांडीज के स्टेप्स को दोहराते हुए डांस कर रही थीं। कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वह अपने शो की ऊंची टीआरपी का जश्न मनाने के लिए डांस कर रही हैं।
हालांकि, अधिकांश यही चाहते थे कि Deepika Singh डांस करने की कोशिश करना बंद कर दें। एक ने लिखा, 'इस औरत के पास चल रहे ट्रेंड को बिगाड़ने का टैलेंट है।' एक ने लिखा, 'संध्या इसलिए तुम्हारे भाई ने तुम्हारी शादी जल्दी करा दी थी।' संध्या का किरदार उन्होंने अपने ब्रेकआउट टीवी शो 'दीया और बाती हम' में निभाया था। एक यूजर ने लिखा, 'नहीं आता तो रहने दे ना।'
लोगों ने सराहा भी दीपिका का डांस
कुछ लोगों ने उनकी इस कोशिश की सराहना भी की। एक ने लिखा, 'बहुत सुंदर दीदी कोई कुछ भी बोले आप बेस्ट हो लव यू।' दूसरे ने लिखा, 'मुझे आत्मविश्वास पसंद आया… तुमने इसे बखूबी किया… तुम्हें सलाम है।'
'मंगल लक्ष्मी' के बारे में
'मंगल लक्ष्मी' दीपिका का नया शो है। इसमें उन्हें एक बुरी शादी में फंसी एक महिला के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी छोटी बहन के लिए एक अच्छे पति की कामना करती है। शो के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया था, 'मैं दिल्ली के एक देसी और फिर भी भरोसेमंद किरदार मंगल की भूमिका निभाने के लिए एक्साइटेड हूं। यह दो बहनों के अटूट बंधन की कहानी है, जो ऐसे कई उदाहरणों को दिखाती हैं जो हम हर रोज अपने आसपास देखते हैं।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…