सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत को लेकर परेशान हुए एक्स- हसबैंड नागा चैतन्य

Updated on 06-11-2022 07:02 PM
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सामंथा ने सोशल मीडिया पर फैन्स को इस बात की जानकारी दी थी कि वो मायोसिटिस से जूझ रही है। इसके बाद से ही उनके फैन्स और दोस्त काफी परेशान हो गए थे। वहीं इस बीच ऐसा सुनने को मिला है कि सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने उन्हें कॉल किया है और उनका हालचाल लिया है।

नागा चैतन्य ने किया सामंथा को फोन!
जानकारी के मुताबिक सामंथा की तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं है, लेकिन पहले से बेहतर हैं और वो रिकवर हो रही हैं। बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य और उनका परिवार भी, सामंथा और उनकी बीमारी को लेकर परेशान हो गया है। कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य ने सामंथा को कॉल करके उनकी तबीयत का हाल-चाल लिया है। याद दिला दें कि फैन्स दोनों के अलग होने से काफी दुखी थे, और अब उम्मीद कर रहे हैं कि अगर दोनों साथ न आएं तो कम से कम दोनों के बीच सब नॉर्मल तो हो जाए।

सामंथा और नागा चैतन्य के प्रोजेक्ट्स
बात सामंथा और नागा चैतन्य के प्रोजेक्ट्स की करें तो एक ओर जहां सामंथा रुथ प्रभु अपनी अगली फिल्म यशोदा और शांकुतलम के डबिंग वर्क को पूरा करने में जुट गई हैं, तो दूसरी ओर नागा चैतन्य भी निर्देशक वेंकट प्रभु की फिल्म को लेकर बिजी हो चुके हैं। याद दिला दें कि हाल ही में यशोदा का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। वहीं नागा और सामंथा के बाकी प्रोजेक्ट्स के लिए भी फैन्स काफी एक्साइटिड हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.