आईपीएल में महंगे खिलाड़ी रहे नाकाम

Updated on 24-04-2022 07:24 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस बार जिन टीम ने करोड़ों रुपये की रकम लगाकर स्टार खिलाड़ियों को बरकरार रखा था उनकी परेशानी बढ़ गयी है क्योंकि आईपीएल में इस बार महंगे खिलाड़ी विफल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मोहम्मद सिराज और विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कीरोन पोलार्ड को करोड़ों रुपये में अपने पास बनाये रखा पर ये सभी अब तक अपने नाम के अनुसार नहीं खेल पाये हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्खिया के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर मोईन अली और कप्तान रवींद्र जडेजा भी अब तक खरे नहीं उतरे हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों से टीमों को जो उम्मीदें थीं वह टूटती नजर रही हैं।

रोहित शर्मा : मुंबई इंडियंस टीम ने 16 करोड़ रुपये में कप्तान के तौर पर बनाये रख था पर इस बार वह बल्ले से नाकाम रहे हैं। रोहित का औसत 19 का है, जो बीते 5 पांच सालों में सबसे कम है।

विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी छोड़ने के बाद सभी को उम्मीद थी कि विराट अब अच्छी बल्लेबाजी करेंगे पर ऐसा हुआ नहीं। कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में बनाये रखा था पर  वह 6 मैच में करीब 24 के औसत और 1256 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाये।

रवींद्र जडेजा: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले जडेजा को पहले खिलाड़ी के रूप में 16 करोड़ रूपये में बरकरार रखा था और कप्तान भी बनाया था पर वह असफल रहे।

मोईन अली: इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को टीम से जोड़े रखने के सीएसके ने फाफ डुप्लेसी जैसे खिलाड़ी को छोड़ दिया पर मोईन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस खिलाड़ी को टीम ने 8 करोड़ रुपये में बरकरार रखा था।  लेकिन अब तक खेले 5 मैच में मोईन का बल्लेबाजी औसत 17 और स्ट्राइक रेट 124 का रहा है. वो गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए हैं और 8.50 के इकोनॉमी रेट से रन दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए.

मोहम्मद सिराज: आरसीबी ने विराट कोहली के साथ ही पिछले प्रदर्शन को देखते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ में बरकरार रखा था. लेकिन, इस सीजन में सिराज प्रभावी नहीं रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.