अंजानी एक्स में एक नई आवाज़ के साथ ओल्ड स्कूल बॉलिवुड की यादों का आनंद लीजिए

Updated on 18-11-2023 06:30 PM
भोपाल :  संगीत का ऐसा फ्यूज़न, जिसकी कोई सीमा न हो, पेश करते हुए ‘अंजानी एक्स’ में एज़ु के जीवंत गीत और बी यंग के विशेष अंतर्राष्ट्रीय आरएंडबी फ्लेयर का बेहतरीन संगम हुआ है। यह सेंसेशनल गीत ‘अंजानी एक्स’ कुछ कुछ होता है के लोकप्रिय गीत ‘लड़की बड़ी अनजानी है’ की यादों में ले जाएगा, जिसके बोल इंग्लिश और पंजाबी लिरिक्स के साथ इस गीत में शामिल किए गए हैं, और एक ऐसा संगीत का अनुभव पेश किया गया है, जो पूरे विश्व के श्रोताओं का मन मोह लेगा।
अपने इस गीत के बारे में एज़ु ने कहा, ‘‘अंजानी एक्स बनाने के लिए हमें आधुनिक बीट्स में सांस्कृतिक प्रभावों का प्रयोग करना था, जो एक बहुत ही रोमांचक और समृद्ध अनुभव रहा। मुझे बॉलिवुड पसंद है, और कुछ कुछ होता है मेरी पसंदीदा फिल्म थी। बी यंग के साथ ‘लड़की बड़ी अनजानी है’ का अंश लेकर एक नया गीत बनाना मेरे लिए बहुत ही आकर्षक लम्हा था। अब मैं अपने इस ट्रैक के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूँ।’’
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बी यंग ने कहा, ‘‘अंजानी एक्स मेरे लिए बहुत खास गीत है। यह एक गीत से बढ़कर है। इसमें मेरे स्टाईल के साथ बॉलिवुड साउंड और पंजाबी लिरिक्स का फ्यूज़न एक बहुत ही आकर्षक अनुभव था, और मुझे खुशी है कि एज़ु के साथ मुझे यह करने का अवसर मिला। मैं इस ट्रैक के लिए फैंस की प्रतिक्रिया देखने के लिए काफी उत्सुक हूँ।’’
इस आकर्षक ट्रैक ‘‘अनजानी एक्स’’ में एज़ु और बी यंग के विशेष स्टाईल के खूबसूरत मिश्रण के साथ बॉलिवुड की वास्तविक भावना को जीवंत किया गया है। पंजाबी गीत पर एज़ु के एक नए रुख और बी यंग के अद्वितीय आरएंडबी स्टाईल के बेहतरीन तालमेल से संगीत का एक ऐसा अनुभव उत्पन्न हुआ है, जो संगीत की विभिन्न रुचियों के अनुरूप है। इसकी आकर्षक बीट्स, गीत के मोहक बोल, और शानदार संगीत वीडियो ने इस ट्रैक को बेहद लुभावना बना दिया है।
इसके म्यूज़िक वीडियो की शुरुआत एज़ु और बी यंग के साथ होती है, जो इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह बहुत ही दिलकश वीडियो है, जो सभी कलाकारों को उनके सिग्नेचर स्टाईल में दिखाता है। बॉलिवुड शैली में डांसर इस गीत को और ज्यादा लुभावना बना रहे हैं। संगीत के इस बहुआयामी प्रयोग में पूर्व और पश्चिम की शैलियाँ एक साथ आकर दर्शकों के लिए एक आकर्षक अनुभव का निर्माण कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.