अमेरिकी चुनाव के बीच ट्रम्प से फेसबुक-इंस्टाग्राम पर बैन हटा:2021 में पाबंदी लगी थी, मेटा बोला- सभी को प्रचार का मौका मिले

Updated on 30-07-2024 01:35 PM

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर लगे बैन को हटा दिया है। मेटा ने कहा कि ट्रम्प राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में उन्हें भी प्रचार करने के लिए सभी की तरह बराबरी का मौका मिलना चाहिए। अन्य उम्मीदवार भी मेटा के प्लेटफॉर्म्स- फेसबुक इंस्टाग्राम का इस्तेमाल चुनाव के लिए कर रहे हैं। ठीक इसी तरह ट्रम्प को भी इन प्लेटफॉर्म्स को यूज करने का अधिकार है।

दरअसल, अमेरिका में 2021 एक हिंसा हुई थी और उसके बाद मेटा ने ट्रम्प के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था।

कैपिटल हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी
6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर मुहर लगाए जाने के दौरान सैकड़ों ट्रम्प समर्थकों ने यहां हिंसा की थी। इसमें एक पुलिस अफसर समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ट्रम्प पर समर्थकों को उकसाने का आरोप लगा था। इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए थे।

फेसबुक ने कहा था- ट्रम्प के वीडियो से हिंसा भड़कने का खतरा
कैपिटल हिल में हिंसा के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था। फेसबुक और यूट्यूब ने ट्रम्प का वीडियो रिमूव कर दिया था। फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट (इंटेग्रिटी) गुए रोजेन ने कहा था कि यह इमरजेंसी है, ट्रम्प के वीडियो से हिंसा और भड़क सकती है।

ट्रम्प ने फेसबुक के कदम को वोटर्स की बेइज्जती बताया था
ट्रम्प ने फेसबुक की कार्रवाई को उन 7.5 करोड़ लोगों की बेइज्जती बताया था, जिन्होंने 2020 के चुनाव में ट्रम्प को वोट दिया था। ट्रम्प ने कहा था- उन लोगों को सेंसर कर और चुप कराकर बाहर नहीं किया जा सकता। हम फिर जीतेंगे। हमारा देश इस बेइज्जती को और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.