गडा हुआ सोना मिलने का झांसा देकर थमा दिया नकली सोना, लगा दी पॉच लाख की चपत

Updated on 24-12-2021 11:04 PM

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके मे जालसाजो ने एक दुकानदार को गढा हुआ सोना मिलने का झांसा देकर उसे सस्ते दामो मे बेचने का कहते हुए पांच लाख रुपए का चूना लगा दिया। जालसाजों के जाल मे फसंकर दुकानदार ने उन्हें पांच लाख रुपए देकर सोना ले लिया। बाद मे जब सोना चेक कराया गया तो पता चला कि वह असली सोना नहीं है, बल्कि पीतल पर पॉलिस किया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की सुरागशी शुरू कर दी है।

थाना पुलिस ने बताया कि नवजीवन कॉलोनी छोला मंदिर मे रहने वाले राजधर प्रजापति पिता रमेश प्रजापति (40) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वो आशिमा माल के सामने पेटिस का ठेला लगाते हैं। बीती 15 दिसंबर को उनके पास दो युवक आएथे, जिनका हुलिया मजदूरों की तरह था। दोनों ने उन्हें कहा कि वह मजदूरी करते हैं, और एक जगह खुदाई का काम करने के दौरान उन्हे गड़ा हुआ सोना मिला है। उन्होंने सोने की दो गुरिया राजधर को दी थी। राजधर ने दोनों गुरिया ज्वैलर्स के पास चेक कराई और दोनों गुरिया असली सोने की निकली।

इसके बाद अगले दिन दोनों ने तीन अन्य गुरिया दी और उसे भी राजधर ने ज्वैलर्स के पास चेक कराई वह भी असली निकली। इसके बाद राजधर को दोनों पर विश्वास हो गया। तब दोनों जालसाजों ने कहा कि उनके पास करीब एक किलो सोना है, जो पचास लाख रुपए का है, और वह उसे बेचना चाहते हैं। राजधर ने दोनो से कहा कि वह सारे सोने के पांच लाख रुपए दे सकता है। इसपर जालसाज तैयार हो गये ओर फिर ठगो के कहने पर बुधवार दोपहर राजधर ग्यारह मील ओवर ब्रिज के पास पांच लाख रुपए लेकर पहुंचा।

 राजधर से आरोपियों ने पांचों गुरिया ली और उसके सोने की सेन उन्हें दे दी। अलग-अलग चेन करीब एक किलो के वजन के करीब की थी। राजधर ने बदले में उन्हें पांच लाख रुपए दिए और वापस गया। बाद मे जब राजधर ने वो चेन ज्वैलर्स के पास चेक कराई तो पता चला कि चेन तांबे, पीतल की है और उस पर केवल सोने का पॉलिश चढा हुआ है। इसके बाद फरियादी थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत की।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जिसमे दोनों जालसाज नजर आए हैं। फुटेज के अनुसार दोनों 35 से 40 साल के बीच के हैं। मामला दर्जकर पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.