शादीशुदा एक्टर से प्यार बना जी का जंजाल! निकिता ठुकराल को साउथ सिनेमा ने कर दिया था 3 साल बैन

Updated on 28-02-2023 08:58 PM
फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के बारे में हम लंबे समय से सुनते आ रहे हैं। जहां कुछ सेलेब्स ने शादीशुदा होते हुए भी दूसरी शादी रचा ली, वहीं कुछ सेलेब्स की एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के कारण जिंदगी बर्बाद हो गई। लेकिन क्या पराई औरत या मर्द के साथ चक्कर चलाने पर किसी पर बैन लग सकता है? ऐसा हुआ था और वह भी साउथ की एक्ट्रेस निकिता ठुकराल के साथ। निकिता ठुकराल को इस कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की जो सजा दी गई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था।
Tuesday Tadka सीरीज में आपको निकिता ठुकराल से जुड़े इसी 'स्कैंडल' के बारे में बताने जा रहे हैं। निकिता ठुकराल का कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन के साथ नाम जोड़ा गया। तब दर्शन की पत्नी विजयालक्ष्मी ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और पुलिस में केस तक दर्ज करवा दिया था। जबकि निकिता इस अफेयर से इनकार करती रह गईं, पर सजा मिल गई।


साथ में काम से लेकर अफेयर तक

Nikita Thukral मुंबई में पली-बढ़ीं, लेकिन उन्होंने अपना करियर साउथ सिनेमा में बनाया। वहां उन्होंने तेलुगू, मलयालम और तमिल के अलावा कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया। कन्नड़ सिनेमा में ही काम के दौरान निकिता ठुकराल को दर्शन के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों ने साथ में कुछ फिल्में भी कीं। लेकिन साथ काम करने के कारण दर्शन और निकिता का नाम साथ जोड़ा जाने लगा। कहा जाने लगा कि दर्शन का निकिता ठुकराल के साथ चक्कर चल रहा है।

दर्शन की पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप

Darshan पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन उनके निकिता ठुकराल के साथ अफेयर के चर्चे पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में फैल गए। यह चर्चा दर्शन की पत्नी विजयालक्ष्मी के कानों तक भी जा पहुंची। विजयालक्ष्मी बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने पति दर्शन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। पत्नी का आरोप था कि दर्शन ने उन्हें गन दिखाकर मारने की धमकी दी। इसके बाद दर्शन को पुलिस ने गिरफ्तार लिया था। पर दर्शन की गिरफ्तारी के बाद निकिता ठुकराल पर गाज गिर पड़ी। कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ने निकिता पर तीन साल का बैन लगा दिया।

निकिता ठुकराल पर 3 साल का बैन

असोसिएशन ने निकिता ठुकराल ने कन्नड़ फिल्मों में काम करने पर यह कहते हुए 3 साल का बैन लगा दिया कि उन्होंने अपने को-स्टार के पारिवारिक जीवन में कलह मचाई है, उसके लिए उन्हें सबक सिखाया जाना जरूरी है। हालांकि बाद में यह बैन हटा लिया गया था। दरअसल दर्शन की पत्नी ने कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स असोसिएशन के सामने गुहार लगाई थी और निकिता के खिलाफ मदद के लिए पहुंची थीं। एक्शन लेते हुए तब तो निकिता ठुकराल पर बैन लगा दिया गया।

निकिता का इनकार, सड़कों पर उतर आए थे फैन्स

इस बैन ने निकिता ठुकराल की निजी जिंदगी के साथ-साथ करियर में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया था। हैरानी की बात यह थी कि निकिता से दर्शन संग अफेयर के मामले में कुछ पूछा भी नहीं गया। 'बीबीसी' से बातचीत में निकिता ने एक बार बताया था कि किसी ने उनके पक्ष की कहानी जानने की कोशिश नहीं की और बिना कुछ सोचे-समझे बैन लगा दिया। दर्शन की गिरफ्तारी के बाद पूरे कर्नाटक में बवाल मच गया था। फैन्स की भीड़ विरोध जताने सड़कों पर उतर आई और पत्थरबाजी हुई। उन्हें काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

अब कहां हैं निकिता ठुकराल और दर्शन?

बाद में निकिता ठुकराल के ऊपर से बैन तो हटा लिया गया, पर इसकी वजह से उनके करियर में एक धब्बा लग गया। निकिता यह कहती रहीं कि उनका दर्शन के साथ सिर्फ एक प्रोफेशनल रिश्ता है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। बैन हटने के बाद निकिता ठुकराल ने फिल्मों में काम जारी रखा। लेकिन वह कम प्रोजेक्ट्स में नजर आने लगीं। उनकी पिछली फिल्म 2018 में आई थी। पिछले 5 साल से निकिता फिल्मों से दूर हैं। हालांकि 2020 में वह एक टीवी शो में नजर आई थीं। वहीं दर्शन अभी फिल्मों में एक्टिव हैं। वह एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर और फिल्म डिस्ट्र्रीब्यूटर भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.