साउथ के जाने-माने स्टार कुंद्रा जॉनी का निधन, 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

Updated on 18-10-2023 03:03 PM
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर आ रही है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कुंद्रा जॉनी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह 71 साल के थे। बताया जा रहा है कि कुंद्रा जॉनी ने केरल के कोलम स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार, 17 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। उनके निधऩ से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मंगलवार को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती

'पीटीआई' के मुताबिक, कुंद्रा जॉनी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, और तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की लाख कोशिश की, पर कुंद्रा जॉनी बच न सके। अपने चार दशक से भी लंबे करियर में कुंद्रा जॉनी ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

1979 में एक्टिंग करियर की शुरुआत, विलेन बन छाए

कुंद्रा जॉनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म 'नित्य वसंतम' से की थी। मलयालम सिनेमा में कुंद्रा जॉनी नेगेटिव किरदारों के कारण काफी लोकप्रिय रहे। उन्होंने तमिल भाषा में भी काफी फिल्में कीं।

मोहनलाल ने कुंद्रा जॉनी को दी श्रद्धांजलि

कुंद्रा जॉनी के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने कुंद्रा जॉनी को श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया

इन फिल्मों में दिखे कुंद्रा जॉनी

मोहनलाल के अलावा मलयालम सिनेमा के कई और सितारों ने कुंद्रा जॉनी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कुंद्रा जॉनी जिन फिल्मों के लिए जाने जाते थे, उनमें 'हैलो', 'अगस्त 15', 'क्राइम फाइल', 'दादा साहेब' और 'समांतरम' जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.