विक्की के फोन वॉलपेपर पर कटरीना के बचपन का फोटो फैंस ने की तारीफ

Updated on 01-03-2024 01:31 PM

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक्टर के फोन वॉलपेपर में वाइफ कटरीना कैफ के बचपन का फाेटो नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने तो यह तक दावा किया है कि विक्की चाहते हैं कि उनकी बेटी कटरीना जैसी दिखे।

विक्की बोले- फोन के बिना लाइफ मुश्किल
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्की से पूछा गया कि वो कौन सी चीजें हैं जिनके बिना वो नहीं रह सकते। इसके जवाब में विक्की ने कहा कि हमारा दिन फोन से ही शुरू और इसी पर खत्म होता है और यही वो चीज है जो हमेशा हमारे साथ रहती है। हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां हम फोन के बिना अपनी लाइफ इमेजिन भी नहीं कर सकते।

इसी बीच विक्की ने अपना फोन कुछ सेकेंड्स के लिए कैमरे की तरफ घुमाया, जिसमें वॉलपेपर के तौर पर कटरीना के बचपन का फोटो लगा हुआ था।

फैंस ने की कपल की तारीफ
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स विक्की और कैट की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दोनों कपल गोल्स सेट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विक्की, दुनिया में मौजूद 0.1% मेन्स में से एक हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘विक्की चाहते हैं कि उनके फ्यूचर किड्स कटरीना जैसे ही नजर आएं।’

दिसंबर 2021 में हुई थी शादी
कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस रिसॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों आए दिन हॉलीडे और डेट नाइट के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

इन दिनों छावा की शूटिंग कर रहे विक्की
वर्क फ्रंट पर विक्की इन दिनों छावा की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' में भी नजर आएंगे। वहीं कटरीना का आखिरी फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई ‘मैरी क्रिसमस’ थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.