वीडियो सामने आते ही नोरा फतेही पर भड़के प्रशंसक, बोले गार्ड को गुलाम बना लिया

Updated on 08-07-2022 11:55 PM

मुंबई बालीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वह लोगों के निशाने पर गई हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में उनकी साड़ी के पल्लू को एक सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ रखा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें नोरा की खिंचाई की और गार्ड्स के प्रति सहानुभूति दिखाई है।


गार्ड खुद बारिश में भीग रहा था और नोरा की साड़ी का पल्लू पकड़े हुए उनकी मदद कर रहा था। दरअसल, नोरा फतेही एक शो के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग की एक साड़ी पहन रखी थी, जिसका पल्लू काफी लंबा था और जमीन को छू रहा था। जब वह अपनी गाड़ी से निकल रही थीं, तब एक शख्स छतरी लेकर खड़ा था। जबकि उनके सिक्योरिटी गार्ड को दरवाजा खुलते ही नोरा का पल्लू पकड़े देखा गया।


इसके बाद नोरा कार से निकलकर वैनिटी वैन की तरफ जाती हैं। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड उनके पल्लू को पकड़कर झुकते हुए चलता दिखाई दिया। नोरा के वैनिटी वैन में जाने के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड उनके पल्लू को छोड़ देता है। लेकिन तब तक वह पूरी तरह से भीग जाता है। अब लोगों को नोरा में मॉडर्न स्लेवरी यानी आधुनिक दासता का व्यवहार नजर आया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक नाराज यूजर ने लिखा कपड़े खुद पहनें और दूसरे संभालें। एक अन्य ने लिखा उस पर शर्म आती है, गुलाम के रूप में हेल्पर का उपयोग करना। एक ने लिखा, गरीब व्यक्ति में हमेशा अमीर व्यक्ति का सपोर्ट करने का साहस होता है।

लड़के को सलाम। एक ने कहा, बेचारा वह बारिश में भीग गया है सिर्फ उसकी साड़ी ले जाने के लिए क्या हम अभी भी आदिम युग में रह रहे हैं। यह वीडियो डांस रियलिटी शोडांस दीवाने जूनियर्सके सेट पर जाने के दौरान वायरल हुआ है। नोरा फतेही शो के अपकमिंग एपिसोड में इस लुक में दिखने वाली हैं। इसमें नीतू कपूर और मर्जी पेस्टनजी भी उनके साथ जज करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.