63 साल के सुनील शेट्टी को देख ठहर गईं फैंस की निगाहें, लोग बोले- ये बूढ़े होने की बजाय जवान कैसे हो रहे हैं!

Updated on 06-10-2024 01:05 PM
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। अब वो उम्र के एक पड़ाव पर हैं, लेकिन फैंस का कहना है कि वो वक्त के साथ जवान होते जा रहे हैं। उनका नया वीडियो भी कुछ यही गवाही दे रहा है।

Sunil Shetty का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो नए हेयर कट और हेटर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। अपने लुक से उन्होंने सबका दिल चुरा लिया है।

इस वीडियो पर फैंस के खूब कॉमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि 'अन्ना' की उम्र वक्त के साथ बढ़ने की बजाय घटती जा रही है। एक ने लिखा, 'इस उम्र में भी हैंडसम।' दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कॉमेंट किया, 'अंजलि से मिलने जाना है शायद'।

31 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की


सुनील शेट्टी का जन्म साउथ में हुआ। उन्होंने 1992 में 31 साल की उम्र में 'बलवान' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 90 के दशक में वो बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे।

माना शेट्टी से की थी शादी

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1991 में माना शेट्टी से शादी की थी। वो बिजनेसवुमेन, डिजाइनर और सोशल एक्टिविस्ट हैं। इनके दो बच्चे हैं- अथिया और अहान। अथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सुनील

सुनील को पिछले साल 'ऑपरेशन फ्राइडे' में देखा गया था। वो इस साल अक्षय कुमार सहित लंबी-चौड़ी स्टार्स वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'हेरा फेरी 3' भी है। इसमें भी उनके साथ पर्दे पर अक्षय कुमार होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.