फराह खान ने अमिताभ बच्चन को ऑफर की फिल्म पर जया से डरीं! बोलीं- वो मेरी स्क्रिप्ट अप्रूव नहीं करेंगी

Updated on 26-10-2024 12:27 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हाल ही के एपिसोड में फराह खान और बोमन ईरानी पहुंचे। यहां फराह ने अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती की, और बातों-बातों में कहा कि वह बिग बी के साथ काम करना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने अमिताभ को मजाक-मजाक में एक फिल्म का ऑफर दिया और साथ में कॉन्ट्रैक्ट भी लेकर आईं। यह देख अमिताभ हैरान रह गए। इसके बाद फराह ने कहा कि जया बच्चन उनकी स्क्रिप्ट को कभी अप्रूव नहीं करेंगी क्योंकि उन्हें कभी भी उनकी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आईं।

Farah Khan ने मजाक में Amitabh Bachchan से कहा कि साल 2014 में आई 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद से उन्होंने कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की, क्योंकि वह सिर्फ और सिर्फ बिग बी के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने और बोमन ईरानी फिर अमिताभ को अचानक ही एक फिल्म का ऑफर दिया। फराह ने कहा कि फिल्म का नाम है 'जब तक बच्चन'। फराह ने फिर कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा, बच्चन जी का नाम रहेगा।

फराह का नकली कॉन्ट्रैक्ट और उसकी शर्तें


इसके बाद अमिताभ बच्चन ने फराह खान द्वारा लाया कॉन्ट्रैक्ट पढ़कर सुनाया। इसके लिखा था- सबसे पहला आइटम है खाना। फराह आपका सारा फेवरेट खाना बनाएंगी। दीपिका पादुकोण आपको आपके फेवरेट स्नैक्स भेजेंगी। यह पढ़कर अमिताभ रुके, और बोले, 'ये बहुत ज्यादा जिम्मेदारी हो जाएगी उनके ऊपर। उनके घर में उनका एक प्राणी आ गया है। वो उनकी देखरेख करेंगी या हमारी?'

जलसा में शूटिंग की बात और जया बच्चन


यह सुनकर फराह ने अमिताभ से कहा कि सर 'पीकू' की शूटिंग के दौरान आप दीपिका के स्नैक्स चुराकर खाते थे। अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वो आपको बनाकर देंगी। इसके बाद डेजर्ट से लेकर शूटिंग लोकेशन और टाइम का शेड्यूल बताया गया। बोमन ईरानी ने बीच में कहा कि वो लोग शूटिंग जलसा में करेंगे। वहीं कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज ये भी था कि स्क्रिप्ट को जया बच्चन अप्रूव करेंगी।

फराह बोलीं- जया जी स्क्रिप्ट अप्रूव नहीं करेंगी


इस पर फराह बोलीं, 'स्क्रिप्ट अप्रूव नहीं होंगी। जया जी को मेरी कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है।' यह बात अमिताभ बच्चन ने भी मानी और कहा कि अगर अप्रूव कर भी दी, तो भी जया जी स्क्रिप्ट में इतने सारे बदलाव करवा देंगी कि लंबा वक्त लग जाएगा। हालांकि, अमिताभ फिल्म के लिए राजी हो गए और फिर फराह से पूछा कि माल किधर है तरह फराह और बोमन ने अमिताभ के साथ खूब मस्ती की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.