किसानों को सब्सिडी नहीं मिली, पंजाब में फिर पराली जलाना शुरू

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

बठिंडा राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच पंजाब में किसानों ने पराली जलाना शुरू कर दिया है। बठिंडा से पराली जलाए जाने की खबरें सामने आई हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें अब तक 50 फीसदी सब्सिडी नहीं मिली है। ऐसे में उनके पास पराली जलाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को दिल्ली की हवा खराब होने का कारण बता रहे हैं। किसान राम सिंह ने बताया, ‘पराली जलाने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है, क्यों कि राज्य सरकार ने हमें 50 फीसदी सब्सिडी मुहैया नहीं कराई है, जिसकी घोषणा सितंबर में हुई थी।

हमने खुद से ही इस पराली को जलाने में 5-6 हजार रुपए खर्च किए हैं और पंजाब सरकार ने कोई भी मुआवजा नहीं दिया है।उन्होंने कहा कि फसल बुवाई का समय गया है। ऐसे में उन्हें इस पराली को जलाना होगा।


बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर उन्होंने कहा, ‘कई जगह बहुत प्रदूषित हैं। वाहन, फैक्ट्रीज और अन्य चीजें भी वायु प्रदूषण बढ़ाती हैं। कोई भी उनके बारे में कुछ नहीं कह रहा, तो हमें वायु प्रदूषण फैलाने के लिए क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है?’ उन्होंने कहा, ‘हमारा भी परिवार है, जो वायु प्रदूषण से प्रभावित हो सकता है।

लेकिन हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। और इतनी ज्यादा पराली जलाना प्रदूषण बढ़ने का एकमात्र कारण है।बुधवार को बठिंडा के देओन गांव से पराली जलाने की तस्वीरें सामने आई थी। तब एक किसान का कहना था, ‘हम पराली नहीं जलाना चाहते, लेकिन दूसरे उपाय बहुत महंगे हैं और आर्थिक रूप से उनका इस्तेमाल संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि बगैर उपाय दिए किसानों पर जुर्माना लगाने से काम नहीं चलेगा। एक अन्य किसान रविंद्र सिंह ने कहा कि अगर सरकार उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करेगी, तो वे उन्हें घोषणा किए हुए मुआवजे की याद दिलाएंगे। सितंबर में पंजाब सरकार ने पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए नए कदम उठाए थे। इस साल सितंबर में केंद्र ने फसल अवशेषों के जलाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी को सब्सिडी देने के लिए 496 करोड़ रुपये जारी किए थे, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.