कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, धमाल मचाएंगे शाहरुख खान! 'टाइगर' संग टकराने से पहले कहानी में बड़ा ट्विस्ट

Updated on 20-02-2024 04:58 PM
शाहरुख खान ने करीब 4 साल के लंबे गैप के बाद अपनी फिल्म 'पठान' से पिछले साल 2023 में धमाका कर दिया था। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब इतिहास रचा और एक्टर की सुपरहिट फिल्मों में ये भी शामिल हो गई। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखे। अब 'पठान' के सीक्वल के साथ शाहरुख एक बार फिर से अपने स्पाई अवतार में नजर आने की तैयारी में जुट गए हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म की इस आठवीं फिल्म में लौटने को लेकर शाहरुख की तैयारी शुरू हो चुकी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस बार 'स्पाई यूनिवर्स' की टाइमलाइन में एक ट्विस्ट है। अब 'पठान 2' को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' से पहले की कहानी होगी जिसमें सिनेमा के दो दिग्गज सितारों के बीच बड़े पर्दे पर क्लैश होगा। शाहरुख खान के 'पठान' के किरदार ने लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें फिर से इस स्पाई अवतार में देखने की फैन्स की डिमांड 'पठान' की रिलीज के बाद से ही हो रही है।

'पठान 2' की कहानी के साथ ही दर्शकों को मिलने वाला है ट्विस्ट

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों की डिमांड को देखते हुए साल 2023 में 'पठान' की रिलीज के बाद से ही मेकर्स आदित्य चोपड़ा और शाहरुख इस फिल्म के सीक्वल पर विचार करने लगे। खबर है कि आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम 'पठान 2' के स्क्रिप्ट पर काम पिछले एक साल से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि ये वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स टाइमलाइन के टेंटपोल स्पाई की कहानी का अगला फेज नजर आएगा। जहां इससे पहले लोग पठान और टाइगर की दोस्ती का मजा उठा चुके हैं वहीं अब अगली फिल्म में उनके बीच की फाइट देख सकेंगे। कहा गया है कि दरअसल 'पठान 2' की कहानी ही 'Tiger vs Pathaan' के बीच के फाइट का बेस तैयार करती नजर आएगी।

'पठान 2' की शूटिंग इस साल दिसंबर में होगी शुरू

खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होगी और ये अगले साल रिलीज होगी। स्पाई यूनिवर्स की अब तक की फिल्मों में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3', 'वॉर 2' के बाद आलिया भट्ट की एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है। बताया जा रहा है कि 'पठान' स्पाई यूनिवर्स की इन सारी फिल्मों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रही है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ के आसपास की कमाई की है। इस फिल्म ने कई रेकॉर्ड तोड़े और कमाई को लेकर खूब झंडे गाड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.