पुतिन को दिन-रात सता रहा हत्या का डर, हमेशा साथ रखते हैं फूड टेस्टर, करते हैं सिर्फ ट्रेन से सफर, बड़े दावा

Updated on 07-04-2023 06:45 PM
मॉस्को : रूस की फेडेरल प्रोटेक्शन सर्विस ( FSO) के पूर्व कप्तान ग्लेब काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले कुछ आश्चर्यजनक उपायों का खुलासा किया है। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, काराकुलोव ने एक खुफिया ट्रेन नेटवर्क और अपने ठिकाने को छिपाने के लिए अलग-अलग शहरों में 'एक जैसे' ऑफिसों के बारे में बताया है। उन्होंने एक राजनीतिक सूचना संगठन डोजियर सेंटर के साथ इंटरव्यू में ये चौंकाने वाले दावे किए हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। यही कारण है कि वह कहीं आने-जाने के लिए प्लेन के बजाय बख्तरबंद ट्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

काराकुलोव ने खुफिया ट्रेन नेटवर्क की पुष्टि की और कहा कि गुप्त नेटवर्क में ट्रेन को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। पुतिन के कुछ सबसे खुफिया संदेशों को प्रसारित करने में मदद करने वाले काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति को 'युद्ध अपराधी' करार दिया। उन्होंने कहा कि पुतिन 'अपनी जान को लेकर डरे हुए हैं।' काराकुलोव के अनुसार, फायर फाइटर्स, फूड टेस्टर और इंजीनियर विदेशी दौरों पर रूसी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करते हैं।

पुतिन इस्तेमाल नहीं करते मोबाइल

उन्होंने कहा कि वे पुतिन को 'बॉस' कहते हैं और हर तरह से उनकी पूजा करते हैं। काराकुलोव ने अपनी सुरक्षा सेवा की रिपोर्ट्स पर पुतिन की निर्भरता का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पुतिन मोबाइल फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 2020 में कोविड महामारी के बाद से पुतिन के व्यवहार और जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। पुतिन ने तब से लगभग सभी यात्राएं और सार्वजनिक मौजूदगी बंद कर दी है।

अलग-अलग शहरों में समान कार्यालय

काराकुलोव ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति के सेंट पीटर्सबर्ग, सोची और नोवो-ओगारियोवो समान कार्यालय हैं। पुतिन की खुफिया सेवाएं विदेशी जासूसी से बचने और हत्या के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए नकली मोटरसाइकिलों और विमानों का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने खुद को क्वारंटीन के अभेद्य बैरियर से घेर लिया है। वह खुद क्वारंटीन में रहते हैं और उनके सभी कर्मचारियों को दो हफ्तों के क्वारंटीन से गुजरना पड़ता है। इसने पुतिन से व्यक्तिगत मिलने वालों की संख्या को काफी सीमित कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.