यूक्रेन से हमले का डर, रूस के कई इलाकों ने विक्ट्री डे परेड रद्द की

Updated on 03-05-2023 07:06 PM
मॉस्को: रूस और यूक्रेन का युद्ध एक साल से भी ज्यादा लंबे समय बाद जारी है। युद्ध का कोई भी परिणाम अभी नहीं निकला है। इसी बीच रुस के कई क्षेत्रों ने फैसला किया है कि वह हर साल 9 मई को होने वाली अपनी विक्ट्री डे परेड को नहीं मनाएंगे। ये फैसला यूक्रेन के हमले के डर से लिया गया है। यूक्रेन की सीमा से 650 किमी दूर के क्षेत्र ने भी विक्ट्री डे परेड को निरस्त कर दिया है। सोवियत यूनियन के नाजी जर्मनी पर विजय के रूप में हर साल रूस में विक्ट्री डे मनाया जाता है।

सेराटोव के गवर्नर ने कहा है कि सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए परेड को रद्द किया जाएगा। विदेशी मीडिया इस बयान को अलग तरह से डिकोड कर रहा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक 14 महीने से युद्ध के बाद अब रूस अपनी सीमाओं पर कमजोर हो रहा है और यहीं कारण है कि सीमा से दूर के क्षेत्रों में भी सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं हैं। इससे पहले बेलगॉरॉड, कुर्स्क, वोरोनिश, ओर्योल, प्सकोव और क्रीमिया क्षेत्रों ने भी इस मिलिट्री परेड को रद्द करने का फैसला किया था।

यूक्रेन को नाजी जर्मनी बताता रहा है रूस

बेलगॉरॉड के प्रमुख व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने अप्रैल महीने में कहा था कि दुश्मन को न उकसाने के लिहाज से यह परेड रद्द की जा रही है। विक्ट्री डे की प्रमुख परेड हर साल राजधानी मॉस्को में मनाई जाती है। इस दौरान पुतिन अपने आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। पुतिन लगातार यूक्रेन को नाजी जर्मनी का उत्तराधिकारी बताते रहे हैं। पिछले साल एक भाषण के दौरान पुतिन ने कहा था, 'वर्तमान में यूक्रेन में रूसी सेना लड़ रही है। कसाई, हत्यारों और नाजियों की दुनिया में कोई जगह नहीं है। 1945 की तरह हमारी जीत होगी।'

रूस को हमले का डर

इस युद्ध में रूस को कई बार बहुत बड़े नुकसान हुए हैं। यूक्रेनी सेना के एक ड्रोन ने हाल ही में क्रीमिया में रूस के एक स्टोरेज फैसिलिटी पर हमला कर दिया। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जोर देकर कहा कि विक्ट्री डे के मौके पर हमारी सेनाएं हर तरह से सुरक्षा मुहैया कराने का प्रयास कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रुस को चिंता है कि मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर ड्रोन से हमला हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.