इस सत्र के बाद नजर नहीं आयेंगी फेलिक्स

Updated on 06-05-2022 09:15 PM

वाशिंगटन अब तक सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीतने वाली अमेरिकी महिला एथलीट एलिसन फेलिक्स 2022 के इस सत्र के बाद खेल को अलविदा कह देंगी। फेलिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘यह सत्र समय के लिए नहीं बल्कि यह आनंद लेने के लिए है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर आप मुझे इस साल ट्रैक पर देखेंगे तो मैं उम्मीद करूंगी कि आपसे एक पल और एक याद साझा करूं।फेलिक्स ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 400 मीटर में कांस्य पदक जीतने के बाद चार गुणा 400 मीटर रिले में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

 ये दोनों उनके 10वें और 11वें ओलंपिक पदक थे। इसी के साथ ही फेलिक्स ने एथलेटिक्स इतिहास में कार्ल लुईस को भी पीछे छोड़ दिया था। अब वह विश्व में केवल  फिनलैंड के पावो नुर्मी से एक पदक पीछे हैं जिन्होंने 1920 से 1928 के बीच 12 पदक जीते थे। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इस सत्र में मैं महिलाओं और अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए दौडूंगी।’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.