अमेरिका की चॉकलेट फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, पांच लोगों की मौत, छह लापता

Updated on 26-03-2023 07:30 PM
वेस्ट रीडिंग: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक चॉकलेट फैक्टरी में शुक्रवार शाम को विस्फोट हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेस्ट रीडिंग में स्थित आर.एम. पामर कॉरपोरेशन संयंत्र में शुक्रवार शाम पांच बजे से ठीक पहले विस्फोट हुआ था और पेंसिल्वेनिया आपात प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार सुबह मृतकों की संख्या में वृद्धि की पुष्टि की। इस घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंची राहत बचाव कार्य शुरू किया।
वेस्ट रीडिंग बोरो पुलिस विभाग के प्रमुख वेन होल्बेन ने वेस्ट रीडिंग स्थित आर. एम. पाल्मर कॉरपोरेशन के संयंत्र में हुए विस्फोट से एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है और आस पास की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट स्थल का दौरा करने गईं महापौर सामंथा काग ने कहा, ‘‘इससे काफी नुकसान हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट इतना भीषण था कि विस्फोट स्थल के सामने स्थित गिरजाघर और अपार्टमेंट तक इसका असर दिखा।’’

विस्फोट का नहीं चला पता

होल्बेन ने पत्रकारों से कहा कि फिलाडेल्फिया से 96 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में हुए विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाता टावर हेल्थ की प्रवक्ता जेसिका बेजलर ने ईमेल से जवाब में कहा कि आठ लोगों को रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। दो लोग मामूली रूप से घायल थे और पांच लोगों का उपचार हो रहा है जिन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बेजलर ने कहा कि एक मरीज को अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है, हालांकि उन्होंने उसकी जानकारी नहीं दी। विस्फोट के कारण अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन होल्बेन ने निवासियों को फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने का निर्देश दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.