कहानियों के गुलाम हैं फिल्ममेकर! प्रभास-जूनियर NTR बोले- वो पागल हैं
Updated on
22-07-2024 03:08 PM
एसएस राजामौली कैसे सोचते हैं, कैसे काम करते हैं, उनके साथ काम करने वालों का क्या हाल होता है... अगर आपको ये सब जानना है तो आपके लिए गुड न्यूज है। इंडिया के फेमस और दिग्गज फिल्ममेकर पर एक डॉक्यूमेंट्री बनी है, जिसका ट्रेलर 22 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। अगर आप राजामौली को करीब से जानना चाहते हैं तो इसे अगले महीने जरूर देखिएगा, कब और कहां, आइए आपको बताते हैं।
ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री है, जिसका नाम Modern Masters: S. S. Rajamouli है। इसका 2 मिनट 11 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसकी शुरुआत फिल्ममेकर से होती है, जिसमें वो बता रहे हैं कि वो अद्भुत कहानियां कहना चाहते हैं। इसके बाद सेट के कुछ BTS दिखाए जाते हैं। ये सेट 'बाहुबली' से लेकर 'आरआरआर' फिल्म तक के हैं। Modern Masters: S. S. Rajamouli ट्रेलर: इसके बाद जूनियर एनटीआर कहते हैं, 'वो शख्स सिर्फ फिल्में बनाने के लिए पैदा हुआ है। उन कहानियों को कहने के लिए पैदा हुआ है, जो किसी ने कभी नहीं सुनी। प्रभास कहते हैं कि वो भी ऐसे इंसान से नहीं मिले। वो एक पागल आदमी हैं। राम चरण कहते हैं, 'कभी कभी मैं हैरान रह जाता हूं।' वहीं, करण जौहर ने उन्हें महान करार दिया।
जूनियर एनटीआर बोले- उनके साथ बहस करने का कोई मतलब नहीं
इसके बाद इन सभी से पूछा जाता है कि राजामौली के साथ काम करने में क्या दिक्कत है तो बताया जाता है कि उन्हें लोग उन्हें Pani Rakshasudu कहते हैं, जिसका मतलब है काम का शैतान। जूनियर एनटीआर ने कहा कि उनके साथ बहस करने का कोई मतलब नहीं है। वो जो चाहते हैं, बस वो कर दो और निकल जाओ। उनके अंदर बिल्कुल भी सहानुभूति नहीं है।
ट्रेलर में सेट के BTS सीन्स
इसी के साथ ट्रेलर में कुछ BTS सीन्स भी दिखाए जाते हैं, जिनमें वो एक्टर्स को एक-एक सीन करके बताते हैं कि इसे कैसे करना है। वो खुद स्टंट भी करते हैं। कभी घुड़सवारी तो की पेड़ के झाड़ से कूदते नजर आते हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…