आखिरकार 'टाइगर 3' ने दिखाया दम और 15वें दिन पहुंची 'पठान' के करीब, रविवार को खूब हुई कमाई

Updated on 27-11-2023 03:56 PM
सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' को रिलीज हुए 15 दिन गुजर चुके हैं। हालांकि, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसे 300 करोड़ का आंकड़ा छूने में अभी भी काफी वक्त लगने वाला है। हालांकि, दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने इस खास फेस्टिवल पर रिलीज हुई अब तक की सारी बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में शानदार कमाने वाली फिल्म साबित हुई है। वहीं अगर 'टाइगर 3' की कमाई की तुलना इस साल रिलीज हुई बड़ी फिल्मों 'गदर 2', 'जवान' और 'पठान' से करें तो सलमान की ये फिल्म पिछड़ गई है। इस फिल्म को वीकेंड पर शुक्रवार को रिलीज नहीं कर दिवाली को रिलीज करना काफी घाटे का सौदा साबित हुआ है। वहीं फिल्म को वर्ल्ड कप के दौरान भी कमाई से काफी कॉम्प्रोमाइज़ करना पड़ा। आइए जानते हैं 'टाइगर 3' का रविवार को क्या हाल रहा है।

जहां सलमान और कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' की कमाई लगातार नीचे घटती जा रही थी, वहीं रविवार को थोड़ी संभलती दिखी है। यशराज फिल्म्स की ये पांचवीं स्पाई यूनिवर्स फिल्म है, जिसमें सलमान और कटरीना एक बार फिर से टाइगर और जोया का किरदार निभाते दिख रहे हैं और ये दोनों साथ मिलकर दुश्मनों के छक्के भी छुड़ा रहे हैं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर 3' ने रविवार को 15वें दिन 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, कुल कमाई अभी भी 300 करोड़ के करीब नहीं पहुंच सकी है और इसने अब तक मात्र 271.09 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'पठान' की कमाई के बिल्कुल करीब पहुंची

मजेदार ये है कि 15वें दिन की कमाई में 'टाइगर 3' ने यशराज की स्पाई यूनिवर्स फिल्म की आखिरी फिल्म 'पठान' की कमाई के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। 15वें दिन जहां 'पठान' ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं 'टाइगर 3' ने भी दम लगाया और 6.65 करोड़ रुपय कमाई कर गई। हालांकि इतने दिनों में 'पठान' ने 452.95 करोड़ की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर ली थी।

'टाइगर 3' ने की है 271 करोड़ की कमाई

बता दें कि सलमान की ये फिल्म दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 15 दिनों में 271 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। 14 दिनों में फिल्म ने 432.30 करोड़ की कमाई की थी। वहीं इसनें 14 दिनों में इंडिया में 317.30 ग्रॉस कलेक्शन किया है।

नेगेटिव रोल में दिखे इमरान हाशमी

फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी हैं। इमरान इस फिल्म से पहली बार नेगेटिव किरदार में उतरे हैं। फैन्स को उनका ये रोल काफी पसंद भी आ रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.