अमेरिका में ईद सेलिब्रेशन के दौरान दो गुटों में गोलीबारी:30 राउंड फायर हुए, 3 घायल

Updated on 11-04-2024 12:12 PM

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ईद सेलिब्रेशन के दौरान फायरिंग हुई। घटना में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 15 साल का एक लड़का भी शामिल है। पुलिस को उसके पास के गन मिली।

गुरुवार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार रात 12 बजे) फिलाडेल्फिया में एक मस्जिद के पास रमजान सेलिब्रेशन इवेंट चल रहा था। तभी दो गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। करीब 30 गोलियां चलीं। 15 साल के संदिग्ध समेत एक व्यक्ति और एक बच्ची घायल हुए।

रिपोर्ट में गोलीबारी करने वाले गुटों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल फायरिंग की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक हजार लोग इवेंट में मौजूद थे
प्रशासन का कहना है कि घटना के समय एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। लोगों ने पास में बने पार्क, स्कूल और मस्जिद की तरफ भागना शुरू कर दिया। कुछ लोग फायरिंग से बचने के लिए पेड़ों के पीछे छिप गए।

घटना से जुड़े फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें घटनास्थल पर हुआ नुकसान देखा जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कुछ घंटों बाद लोगों को सड़क पर बिखरा अपना सामान वापस ले जाते देखा गया।

सेलिब्रेशन में फायरिंग से जुड़ी अन्य घटनाएं...

1. फ्रीडम डे परेड में भी फायरिंग हुई थी
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन के लिए 4 जुलाई 2022 को शिकागो में फ्रीडम डे परेड हुई थी। इस दौरान गोलीबारी हो गई थी। इस मामले में 22 साल के संदिग्ध रॉबर्ट ई क्रीमो को गिरफ्तार किया गया है। क्रीमो एक रैपर था, वह हमला करने के बाद भागने की फिराक में था।

पुलिस ने शिकागो हाईवे पर लंबी दूरी तक पीछाकर रॉबर्ट को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने खुद को म्यूजिशियन बताया। कल इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की घटना में 6 लोग मारे गए थे, जबकि 31 घायल हो गए थे। परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, लेकिन फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे।

2. बर्थडे पार्टी में गोलीबरी
17 अप्रैल 2023 को अमेरिका के अल्बामा राज्य के डेडविले में फायरिंग हुई। इस दौरान 6 नाबालिगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल नाबालिग ही थे। घटना एक टीनएजर की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। आरोपी भी नाबालिग बताया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.