नेशनल रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022

Updated on 15-03-2022 06:07 PM

- 50 मीटर रायफल प्रोन ट्रायल-1 व्यक्तिगत स्पर्धा
- मेन्स सीनियर केटेगरी में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के गोल्डी गुर्जर दूसरे तथा वूमेन सीनियर में जेनब एवं सुनिधि क्रमशः पहले और तीसरे स्थान पर
भोपाल। गोरागांव स्थित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में 8 से 30 मार्च, 2022 तक नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा प्रथम एवं द्वितीय रायफल एवं पिस्टल शूटिंग का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 50 मीटर रायफल प्रोन  व्यक्तिगत सीनियर मुकाबले खेले गए।
व्यतिगत 50 मीटर रायफल प्रोन मेन्स सीनियर में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के शूटर गोल्डी गूर्जर दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 622.7 अंक अर्जित किए। इस स्पर्धा में रेल्वें के स्वपनिल सुरेश कुसाले पहले तथा एयर फोर्स के पारूल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ने क्रमशः 623.4 एवं 619.1 अंक हासिल किए।
इसी तरह वूमेन व्यक्तिगत 50 मीटर रायफल प्रोन स्पर्धा में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की जेनब हुसैन बंदुकवाला पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 621.5 अंक हासिल किए। इसी तरह अकादमी की शूटर सुनिधि चौहान ने 620.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब कि खिलाड़ी स्विफ्ट कौर सामरा दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने 621.2 अंक हासिल किए।
15 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले
15 मार्च को 10 मीटर रायफल ट्रायल-1 में मेन सीनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग में फायनल मुकाबले खेले जायेंगे। वूमेन 25 मीटर पिस्टल ट्रायल-1 में वूमेन सीनियर एवं जूनियर वर्ग में फायनल मुकाबले खेले जायेंगे।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.