नए कोरोना वेरिएंट से दुनिया में पहली मौत, 22 देशों में बढ़ा खतरा, पुराने वालों से ज्यादा खतरनाक है आर्कटुरस

Updated on 21-04-2023 06:40 PM
बैंकॉक : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट आर्कटुरस से पहली मौत दर्ज की गई है। दुनियाभर में इस वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। थाईलैंड में एक बुजुर्ग मरीज ने कोरोना संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय में मेडिकल साइंसेज डिपार्टमेंट के डायरेक्टर-जनरल डॉ सुपाकित सिरिलक ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 27 मामले सामने आ चुके हैं और जान गंवाने वाला 'विदेशी बुजुर्ग' अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। कोरोना का यह नया स्वरूप भारत, ब्रिटेन समेत अब तक 22 देशों में फैल चुका है।

डॉक्टर ने आगे बताया, 'बुजुर्ग मरीज की मृत्यु सीधे तौर पर इस सबवेरिएंट की गंभीरता को नहीं बल्कि अन्य जोखिम कारकों पर इसके प्रभाव पर दिखाती है।' आर्कटुरस, जो ओमीक्रोन का ही एक सबवेरिएंट है, पहली बार भारत में देखा गया था। यह मार्च के अंत से विश्व स्वास्थ्य संगठन की 'वॉचलिस्ट' में शामिल है। विशेषज्ञों का दावा है कि जल्द ही कोरोना का यह स्वरूप थाईलैंड का प्रमुख सबवेरिएंट बन जाएगा। 9 से 15 अप्रैल के बीच, थाईलैंड में पिछले हफ्ते की तुलना में वायरस से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या ढाई गुना अधिक थी।

भारत में भी बढ़ रहे केस

भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। रूस के हेल्थ वॉचडॉग Rospotrebnadzor ने मंगलवार को बताया कि उसने पहले कई मामलों का पता लगाया है और कहा कि इसमें संक्रामकता 'अधिक' हो सकती है। इसने अपने बयान में कहा, 'उच्च रोगजनकता इसकी विशेषता नहीं है। इसका मतलब है कि इसके कारण होने वाली बीमारी हल्के रूप में आगे बढ़ती है।' अमेरिका भी आर्कटुरस के खतरे का सामना कर रहा है।

ओमीक्रोन से ज्यादा संक्रामक

अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा कि आर्कटुरस देश में 7 प्रतिशत कोरोना वायरस मामलों का कारण बन रहा है। मतलब यह ओमीक्रोन के बाद दूसरे नंबर पर है। इंडोनेशिया में आर्कटुरस सबवेरिएंट के पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं। जीव विज्ञान अनुसंधान वेबसाइट BioRxiv पर प्रकाशित टोक्यो यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, नया वेरिएंट कथित तौर पर ओमीक्रोन की तुलना में 1.2 गुना अधिक संक्रामक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.