तथागत की धरती से दिल्ली के लिए होगी पहली उड़ान

Updated on 21-10-2021 11:44 PM

कुशीनगर तथागत की धरती से पहली उड़ान दिल्ली को होने वाली है। इसके लिए इसके स्पाइसजेट ने कुशीनगर हवाई अड्डे को अपने नेटवर्क पर ऐड करने का ऐलान कर दिया है। कुशीनगर से पहली फ्लाइट 26 नवंबर 2021 को उड़ेगी। स्पाइसजेट कुशीनगर हवाई अड्डे को उड़ान गंतव्य के तौर पर ऐड कर रही है। कंपनी कुशीनगर को उड़ानों के माध्यम से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ेगी।


बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन किया और उद्घाटन सत्र के सम्बोधन में बताया कि कुशीनगर से पहली उड़ान दिल्ली के लिए स्पाईसजेट करेगी। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट 26 नवंबर को चलेगी, वहीं मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट 18 दिसंबर 2021 से शुरू होगी।

आईये जाने कितना होगा किराया
विमानन कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली सेक्टर पर फ्लाइट का किराया 3662 रुपये से शुरू होगा। इस रूट पर स्पाइसजेट की उड़ानें सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होंगी। कंपनी की ओर से बताया गया है कि फ्लाइट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और ट्रैवल एजेंटों की मदद से टिकट बुक कर सकते हैं।


स्पाइसजेट ने दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली रूट पर 737 और क्यू 400 एयरक्राफ्ट को लगाया है। मुंबई और कोलकाता रूट पर किराया कितना होगा, इसकी डिटेल अभी ज्ञात नही हो सकी है। स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, “मैं ऐतिहासिक शहर कुशीनगर और इसके निवासियों को निर्बाध घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। स्पाइसजेट को इस नई शुरुआत का एक अभिन्न हिस्सा होने पर बहुत गर्व है और स्पाइसजेट 26 नवंबर 2021 से कुशीनगर से उड़ानें शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन होगी।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निमार्ण में आयी 260 करोड़ की लागत
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का निर्माण 260 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया गया है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल पर जाने की सुविधा प्रदान करेगा। यह हवाई अड्डा विश्वभर के बौद्ध तीर्थस्थलों को जोड़ने का एक प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश और बिहार के आस-पास के जिलों को हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। हवाईअड्डे का निर्माण इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.