पहले ग्रेटर नेपाल अब सीता, भारत के खिलाफ जहर उगलकर अगले 'ओली' बन रहे बालेन शाह! अपनों ने घेरा

Updated on 16-06-2023 06:54 PM
काठमांडू: रैपर से नेता बने नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बालेन शाह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अखंड भारत के जवाब में ग्रेटर नेपाल का नक्‍शा लगाने वाले बालेन शाह ने अब आदिपुरुष फिल्‍म के नेपाल में र‍िलीज को रोकने की धमकी दी है। बालेन शाह का दावा है कि इस फिल्‍म में सीता को भारत की बेटी बताया गया है जबकि सीता का जन्‍म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। उन्‍होंने धमकी दी कि अगर इस गलती को नेपाल और भारत के अंदर सुधारा नहीं गया तो वह किसी भी भारतीय फिल्‍म को काठमांडू में दिखाने की अनुमति नहीं देंगे।


काठमांडू मेट्रोपोलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह के इस धमकी के बाद नेपाल के सेंसर बोर्ड ने इस फिल्‍म को देश में दिखाने पर दी गई अपनी अनुमति को रोक दिया है। आदिपुरुष फिल्‍म हिंदुओं के पवित्र रामायण की कथा पर आधारित है। बताया जा रहा कि नेपाली नेता बालेन शाह की इस धमकी के बाद फिल्‍म के निर्माताओं ने सीता के जन्‍मस्‍थान पर दिए विवादित बयान वाले हिस्‍से को हटा दिया है। इससे पहले मेयर शाह ने 8 जून को भारत के अखंड भारत का नक्‍शा संसद की नई बिल्डिंग में लगाने के बाद अपने कार्यालय में ग्रेटर नेपाल का नक्‍शा लगा दिया था।

केपी ओली की राह पर बढ़ रहे बालेन शाह


यही नहीं बालेन शाह की तर्ज पर नेपाल के अन्‍य नेताओं ने भी भारत के विरोध में अखंड भारत का नक्‍शा लगाया था। नेपाल में मुख्‍य विरोधी दल सीपीएन यूएमएल ने मांग की थी कि भारत को अखंड भारत के विरोध में राजनयिक नोट भेजा जाए। अशोक कालीन इस अखंड भारत के इस नक्‍शे में नेपाल के लुंबिनी और कपिलवस्‍तु को दिखाया गया था। यह पूरा मामला उस समय और बढ़ा है जब दोनों ही देशों के बीच कालापानी को लेकर सीमा विवाद पहले से ही गरम बना हुआ है।

बालेन शाह के लगाए गए ग्रेटर नेपाल के इस नक्‍शे भारत के यूपी, बिहार और हिमाचल प्रदेश राज्‍यों के कई इलाके दिखाए गए थे। नेपाल के रैपर रहे बालेन शाह काठमांडू के 15वें मेयर हैं। उन्‍होंने नेपाली कांग्रेस के नेता को हराकर मेयर पद का चुनाव जीता था। वह न‍िर्दलीय उम्‍मीदवर थे और ऐसा करने वाले पहले व्‍यक्ति हैं। कई विश्‍लेषकों का कहना है कि बालेन शाह चीन समर्थक केपी ओली की राह पर चल रहे हैं और भारत का विरोधकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। वहीं नेपाली नागरिक काठमांडू के मेयर इस मूर्खतापूर्ण हरकत को छोड़कर शहर में पानी की व्‍यवस्‍था को सुधारने की नसीहत दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.