पहले पेशावर फिर कराची... आतंकवाद की आग में जल रहा पाकिस्तान, 12 साल पहले ही हो गई थी तबाही की भविष्यवाणी

Updated on 18-02-2023 06:48 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में लचर अर्थव्यवस्था ही इकलौती चुनौती नहीं है। बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी मुल्क बड़े संकट में है। पिछले महीने पेशावर की एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए। शुक्रवार को कराची पुलिस प्रमुख के ऑफिस पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने हमला बोल दिया। पाकिस्तान में आतंकी हमले तेजी से बढ़ गए हैं। यह वही आतंकवाद है जिसे पाकिस्तानी सेना और सरकार बरसों से बढ़ावा दे रही थी और भारत जैसे अपने पड़ोसियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही थी। अब ये आतंकी खुद उसी पर भारी पड़ रहे हैं। इन हालात की भविष्यवाणी अमेरिका की पूर्व विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 12 साल पहले ही कर दी थी।
पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन साल अक्टूबर 2011 में पाकिस्तान आई थीं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद, खासकर हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की नसीहत दी थी। हिलेरी ने अपनी समकक्ष हिना रब्बानी खार के साथ एक जॉइंट प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था, 'अगर आप अपने आंगने में सांप पालते हैं, तो यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह सिर्फ आपके पड़ोसियों को डसेगा। तखिरकार वे सांप उसी को डसेंगे जिसने उन्हें आंगन में पाला है।'

पाक सुरक्षाबलों का सबसे बड़ा दुश्मन टीटीपी

पेशावर सुसाइड ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने स्वीकार किया था कि मुल्क को मुजाहिदीन तैयार नहीं करने चाहिए थे। उन्होंने इसे एक 'सामूहिक गलती' बताया था। पिछले साल टीटीपी ने पाकिस्तान सरकार के साथ अपने सीजफायर को खत्म करने का ऐलान किया था। उसने आतंकवादियों को देशभर में हमले करने का निर्देश दिया था। टीटीपी पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है। पेशावर और कराची हमले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था, जो पुलिस की वर्दी में आए थे।

कराची हमले में चार की मौत

चाहें 26/11 मुंबई हमला हो या पुलवामा ब्लास्ट, भारत में जब भी आतंकवाद हमले हुए, उनमें पाकिस्तान का हाथ रहा है। शुक्रवार को कराची में टीटीपी के आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख के ऑफिस को निशाना बनाया। करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इमारत को खाली करवा लिया। तीन आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया और दो गोलीबारी में मारे गए। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.