मप्र में ऐसा पहला प्रोजेक्ट:दावा- 3 लाख को रोजगार ​मिलेगा

Updated on 24-04-2025 12:17 PM

पीथमपुर से 76 किमी दूर बदनावर में प्रदेश का पहला पीएम मित्र पार्क बनेगा। यह पार्क 2158 एकड़ (873 हेक्टेयर) में तैयार होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। जल्द ही मध्यप्रदेश को 500 करोड़ रुपए की ग्रांट भी मिल जाएगी। इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी। यह देश के सात पीएम मित्र पार्कों में से एक

है। सरकार चाहती है कि यह प्रोजेक्ट 1-2 साल में पूरा हो जाए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यहां 10 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इससे एक लाख डायरेक्ट और दो लाख इन-डायरेक्ट रोजगार मिलने की उम्मीद है। पार्क ‘5 एफ’ फार्मूले पर आधारित है- फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन। यानी खेती से शुरुआत, फिर कॉटन तैयार होगा, फैक्ट्री में कपड़े बनेंगे, फैशन इंडस्ट्री को सप्लाई होगा और अंत में विदेश में एक्सपोर्ट। मुख्य द्वार, रोड, बिजली और पानी की व्यवस्था हो चुकी है। अब बाकी कामों के टेंडर होंगे। पार्क पूरी तरह ग्रीन फील्ड पर आधारित होगा।

बदनावर के पा​र्क में आवासीय टॉवर, सोलर पावर प्लांट

  • 61,500 वर्ग मीटर में आवासीय टॉवर बनाए जाएंगे। ये टॉवर उन लोगों के लिए होंगे जो पीएम मित्र पार्क में काम करेंगे।
  • 10 मेगावॉट का सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे सस्ती और स्वच्छ बिजली मिल सके।
  • 95,750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 81 प्लग एंड प्ले यूनिट्स बनेंगी। यानी कंपनियां तुरंत आकर उत्पादन शुरू कर सकेंगी।
  • पार्क में हॉस्पिटल, स्कूल और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी होंगी।
  • पूरे पार्क क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने के लिए प्लांटेशन किया जाएगा।

55 लाख में एक एकड़ जगह... 

पीएम मित्र पार्क में केंद्र से मिलने वाली राशि के अलावा राज्य सरकार प्लॉट बेचकर बाकी की राशि जुटाएगी। इसके लिए शुरुआत में प्रति एकड़ 55 लाख रुपए का रेट रखा गया है। विकास का खर्च इसी से निकाला जाएगा।

विमानन क्षेत्र में 2000 करोड़ के निवेश की संभावना जर्मनी के इनएविया एविएशन के मैनेजिंग पार्टनर माइकल हॉवेल ने बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। विमानन क्षेत्र में अत्याधुनिक एमआरओ (मेंटेनेंस रिपेयर एंड ऑपरेशंस) सुविधा की शुरुआत करने संबंधी प्रस्ताव पर बात की।

इनएविया एविएशन समूह सेवा मुक्त विमानों को रिसाइकल करके उन्हें इच्छुक एयरलाइंस को प्रदान करने के क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रदेश में 500 करोड़ रुपए का निवेश करना चाहता है। बाद में इसे बढ़ाकर 2000 करोड़ तक ले जाएगा। एमआरओ के अंतर्गत कंपोनेंट निर्माण, सीएनडी चेक और इंजन मरम्मत भी शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.