सागर में खाद्य मंत्री का बड़ा एक्शन, लापरवाह ऐजेंसी पर एफआईआर के निर्देश

Updated on 26-04-2025 12:30 PM
भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने  सागर जिले में चल रहे चना, मसूर, सरसों और गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान बड़ा निर्णय लेते हुए प्रशासनिक अमले को स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों के साथ कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समीक्षा बैठक के दौरान जब खाद्य मंत्री श्री राजपूत को जानकारी मिली कि जिले में बारदाने की कमी है, तो उन्होंने तत्काल पश्चिम बंगाल से एक पूरी ट्रेन (रैक) बारदाने की सागर भेजने की व्यवस्था कर दी। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों से ट्रकों के माध्यम से भी बारदाना मंगवाया गया। इस निर्णय से सागर जिले में बारदाने की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। मंत्री श्री राजपूत ने दो टूक कहा, प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। जो भी अधिकारी-कर्मचारी उपार्जन व्यवस्था में बाधा बनेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को भुगतान में हुई देरी पर मंत्री हुए नाराज :

मंत्री ने किसानों को भुगतान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि उपज विक्रय के सात दिन के भीतर किसानों को भुगतान होना चाहिए। उन्होंने जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बद्येल और नागरिक आपूर्ति निगम की जिला प्रबंधक डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गर्ग को निर्देशित किया कि इस नियम का सख्ती से पालन हो।

लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट होगा ट्रांसपोर्टर, जमकर फटकारा :

जांच में खुलासा हुआ कि चना, मसूर और सरसों में सर्वेयरों की लापरवाही, जबकि गेहूं के उपार्जन में ट्रांसपोर्टरों की सुस्ती भुगतान में देरी का मुख्य कारण है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री राजपूत ने लापरवाह सर्वेयर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी पर एफआईआर दर्ज करने और ट्रांसपोर्टर को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद ट्रांसपोर्टर को उन्होंने सार्वजनिक रूप से फटकार भी लगाई। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट कहा कि उपार्जन के दौरान सभी अधिकारी फील्ड पर मौजूद रहें, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाएं और किसी भी समिति में बारदाने की कमी न हो। उन्होंने जिले में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित कर उपार्जन कार्यों की निगरानी के निर्देश भी दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.