बीसीबी के केन्द्रीय अनुबंध में शाकिब सहित पांच खिलाड़ी शामिल

Updated on 12-03-2022 08:17 PM

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सहित पांच क्रिकेटरों को इस साल तीनों प्रारूपों के लिए केन्द्रीय अनुबंध दिया है।  बीसीबी ने शाकिब के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से इंकार करने के बाद भी उन्हें अनुबंध में शामिल किया है। शाकिब ने दौरे पर जाने से माना करते हुए बीसीबी से ब्रेक मांगा था जिसपर बोर्ड ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनपर सवाल भी उठाये थे।

इससे पहले शाकिब जनवरी में भी निजी कारणों के नाम पर न्यूजीलैंड टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद एक बार फिर उन्होंने कहा कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति उन्हें इस महीने के अंत में दक्षिण अफ़्रीका का दौरा करने की नहीं है। बीसीबी ने बाद में उन्हें 30 अप्रैल तक सभी अंतररष्ट्रीय क्रिकेट मैचों से आराम दे दिया।

बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने कहा कि शाकिब नवंबर के मध्य तक उन्हें टेस्ट से दूर रखने के अपने शुरुआती अनुरोध से पीछे हो गए थे। अब की गयी घोषणा से पता चलता है कि बीसीबी इस साल के बाक़ी टेस्ट मैचों के लिए शाकिब के उपलब्ध होने की उम्मीद कर रही थी। शाकिब के अलावा बीसीबी ने सभी प्रारूपों के अनुबंधों के लिए मुशफ़किर रहीम, लिटन दास, तस्कीन अहमद और शोरिफ़ुल इस्लाम के साथ करार जारी रखा है।

वहीं महमुदुल हसन जॉय और यासिर अली, ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार टेस्ट क्रिकेट के अनुबंध पर रखा गया है। जबकि बीसीबी ने मोहम्मद सैफ़ुद्दीन, सौम्य सरकार, सैफ हसन, अबू जायद और शमीम हुसैन को इस बार अनुबंध नहीं दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.