ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रॉडनी मार्श नहीं रहे

Updated on 04-03-2022 06:21 PM

ब्रिसबेन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉडनी विलियम मार्श का निधन हो गय है। 74 साल के मार्श को एक सप्ताह पहले दिन का दौरा पड़ा था। उसी के बाद से ही वह बीमार चल रहे थे। उन्हें यह दौरा क्वीन्सलैंड में धर्मार्थ कार्यों के लिए पैसा जुटाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पड़ा था।

 स्पोर्ट आस्ट्रेलिया हॉल ऑफ ने अपने एक बयान में कहा है कि साल 1970 से 1984 के बीच 96 टेस्ट खेलने वाले मार्श का एडीलेड के एक अस्पताल में निधन हो गया है। उनके नाम विकेटकीपर के तौर पर 355 शिकार का रिकॉर्ड भी था। इस क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 92 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले थे।

उन्होंने फरवरी 1984 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।। वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर थे। उन्होंने अपने करियर में तीन टेस्ट शतक लगाये थे।

मार्श ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमियों के प्रमुख भी रहे थे। वह दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व कोचिंग अकादमी के पहले प्रमुख भी रहे थे। उन्हें साल 2014 में ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति का अध्यक्ष भी चुना गया था , वह दो साल तक इस पद पर रहे।

 मार्श को साल 1985 में स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वहीं हाल आफ फेम के अध्यक्ष जॉन बरट्रेंड ने इस क्रिकेटर की तारीफ करते हुए कहा है कि मार्श बिना डर के अपनी बात रखते थे और उन्होंने युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को पहचाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.