ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्लेटर बरी

Updated on 28-04-2022 07:45 PM

सिडनी घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज माइकल स्लेटर को मानसिक स्वास्थ्य कारणों के आधार पर बरी कर दिया गया है। सिडनी की एक स्थानीय अदालत ने स्लेटर को बरी करते हुए उन्हें एक साल तक इलाज कराने के निर्देश भी दिए हैं।

52 वर्षीय स्लेटर 1993 से 2001 तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे। मजिस्ट्रेट रॉस हडसन ने स्लेटर को डॉक्टर की देखरेख में 12 महीने तक इलाज करवाने के निर्देश भी दिए। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीवी कमेंटेटर बने स्लेटर पर पिछले साल अक्टूबर में अपनी पूर्व साथी का पीछा करने और उसे डराने-धमकाने के भी आरोप लगे थे।

वहीं स्लेटर ने बाद में अपनी पूर्व साथी को फोन करके और संदेश भेजकर आदेश का उल्लंघन किया था। इसके बाद दिसंबर में उन्हें जमानत दी गई जिसकी एक शर्त मानसिक सेहत की जांच करवाना भी था।

स्लेटर बुधवार को वेवरली की स्थानीय अदालत में भी पेश नहीं हुए। स्लेटर ने अपने करियर में 74 टेस्ट और 42 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। उन्होंने टेस्ट में 14 शतक और 21 अर्धशतकों की बदौलत 5312 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.