ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर साइमंड्स की कार हादसे में मौत

Updated on 15-05-2022 09:03 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की एक कार हादसे में मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनसार यह हादसा शनिवार रात हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस हादसे की खबर के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में शोक की लहर है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘शुरुआती जानकारी से पता चला कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर साइमंड्स कार से जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होने से दुर्घटनागस्त हो गयी। आपदा राहत दल ने साइमंड्स को बचाने का प्रयास किया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। फोरेंसिक क्रैश यूनिट इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि ऑलराउंडर साइमंड्स साल 1998 से 2009 के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अहम सदस्य थे। इस क्रिकेटर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले थे। टेस्ट में उनके नाम 1462, वनडे में 5088 और टी20 में 337 रन दर्ज है। तीनों फार्मेट में उन्होंने 165 विकेट लिए हैं। उन्हें फील्ड पर अपने आक्रामक अंदाज और फील्डिंग के लिए जाना जाता था।

वह साल 2003 में एकदिवसीय विश्व कप, साल 2006 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 में वनडे विश्वकप जीतने वाली टीम में शामिल सदस्य थे। साइमंड्स ने अपने पहले ही विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ छठे नंबर पर उतरकर नाबाद 143 रनों की आक्रामक पारी  खेलकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। इसके बाद से ही वह टीम में एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर उभरे थे। साइमंड्स आईपीएल के शुरुआती संस्करण 2008 में डेक्कन चार्जर्स में शामिल थे। साइमंड्स ने 39 आईपीएल मैचों में 36 की औसत से 974 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक जड़ा है के अलावा 20 विकेट भी लिए थे।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कुछ ही समय के अंदर यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की मालदीव के एक होटल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.