बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ का निधन

Updated on 21-04-2022 04:14 PM

ढाका । बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन का निधन हो गया है , वह 40 साल के थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हुसैन के निधन की जानकारी ट्विटर पर साझा की है।  हुसैन के परिवार में पत्नी के अलावा एक बच्चा है। 
बीसीबी ने ट्वीट किया, ‘बीसीबी राष्ट्रीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त करता है।’ उन्होंने लिखा, ‘बाएं हाथ के इस स्पिनर ने दो दशक के अपने करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 550 से अधिक विकेट हासिल किए। बीसीबी उसके परिवार के प्रति सहानुभूति और शोक व्यक्त करती है।’ 
एक रिपोर्ट के अनुसार हुसैन मस्तिष्क के कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें मार्च 2019 में ही इस बीमारी का पता चला था। इलाज के बाद वह काफी हद तक ठीक को गये थे पर नवंबर 2020 में उनको एक नया ट्यूमर दोबारा उभर आया। हुसैन इसी कारण दो सप्ताह से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे पर हाल में कीमोथेरेपी के बाद घर लौट आए थे। इस स्पिनर ने बांग्लादेश की ओर से 2008 और 2016 के बीच पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले खेलते हुए चार विकेट हासिल लिए थे। वह बांग्लादेश में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले सात क्रिकेटरों में शामिल हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.